तेजी से वजन कंट्रोल करना है तो दबा कर खाएं ये 10 फ्रूट्स

punjabkesari.in Saturday, Apr 07, 2018 - 12:20 PM (IST)

मॉडर्न जमाने में हर तीसरा शख्स मोटापे से परेशान है। बढ़े हुए वजन के कारण कई बार लोगों को दूसरों के सामने शर्मिंदा भी होना पड़ता है खासकर लड़कियों को। मोटापे की वजह से लड़कियां अपने मनपसंद कपड़े नहीं पहन पाती। एेसे में फिगर को मेंटेन करने के लिए डाइटिंग करती हैं जिससे उन्हें कई हेल्थ प्रॉब्लम्स का सामना करना पड़ता है। डाइटिंग करने की बजाय अपनी डाइट को सही रखें। अक्सर खानपान की गलत आदतों के कारण वजन बढ़ता है। चलिए आज हम आपको कुछ एेसे फूट्स के बारे में बताते हैं जिन्हें खाने से वजन कंट्रोल में रहता है। 

वजन कम करने के लिए खाये ये फ्रूट

1. चकोतरा 
वजन कम करने के लिए सबसे बैस्ट है चकोतरा। इसमें विटामिन ए और सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। कम कैलोरी होने के कारण यह वजन को कंट्रोल में रखता है। इसी के साथ यह लीवर और किडनी से जुड़ी बीमारियों से बचाव करता है। 

2. केला 
केला में अधिक मात्रा में फाइबर पाया जाता है जिसे खाने से आपको जल्दी भूख नहीं लगती और पेट भरा हुआ महसूस होता है। एेसे में वजन को कंट्रोल में रखने के लिए जमकर केला खाएं। 

3. एवोकाडो
एवोकाडो में मौजूद ओमेगा-9 फैटी एसिड वजन को कम करने में मददगार है। यह मेटाबॉल्मि बढ़ाकर वजन को कम करता है। एेसे में इसका रोज सेवन करें। 

4. तरबूज
गर्मियों में लोग तरबूज बहुत चाह के साथ खाते हैं। इसमें अधिक मात्रा में पानी होता है। फैट फ्री तरबूज का सेवन करने से आप वजन को कंट्रोल में रख सकते है। 

5. संतरा 
अगर आप ओवरईटिंग से बचना चाहते हैं तो संतरे को अपनी डाइट में शामिल करें। इसमें विटामिन 'ए' पाया जाता है जिससे वजन तेजी से कम होता है। 

6. सेब
सेब में मौजूद फाइबर वजन को कंट्रोल में रखता है। इसके अलावा हृदय रोग, उच्च रक्तचाप, मधुमेह जैसी बीमारियां से बचाता है।

7. अनार 
अनार ओमैगा-6 फैटी एसिड का अच्छा स्त्रोत है। एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर अनार खाने से वजन तेजी से कम होता है। एेसे में अपनी डाइट में इसे जरूर शामिल करें।

8. पपीता
पपीता में विटामिन सी, फोलिक एसिड, पोटाशियम, विटामिन-'ए', 'ई' और 'के' भरपूर पाया जाता है। नाश्ते में इसका सेवन करने से वजन कम होता है।

9. कीवी 
कीवी में विटामिन 'सी','ई' और 'ए', पोटाशियम, कैल्शियम और फाइबर पाया जाता है। इसका सेवन करने से भूख कम लगती है।

10. अनानास 
अनानास में मिनरल्स, विटामिन्स और एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते है जोकि तेजी से वजन कम करते है। दिन में एक बार इसका सेवन जरूर करें। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anjali Rajput

Recommended News

Related News

static