Best Friends:बॉलीवुड स्टार से सीखें दोस्ती निभाना

punjabkesari.in Wednesday, Mar 22, 2017 - 06:34 PM (IST)

रिश्तेनातेः दोस्ती से बढकर और कोई रिश्ता नहीं होता। दोस्तों की खुशी के लिए लोग हर हद तक पार कर जाते हैं। कई बार तो परिवार के साथ से ज्यादा दोस्तों का साथ खास हो जाता है। जब खास दोस्त मुश्किल में हो तो उसकी मदद करने के लिए दूसरा अपनी पूरी कोशिश लगा देता है। आम इंसान हो या सेलिब्रिटी हर किसी की लाइफ में कोई न कोई तो खास दोस्त होता ही है जिससे वो अपनी खुशी और दुख-तकलीफ बांटना पसंद करता है। हम बॉलीवुड की कुछ ऐसी ही फेमस दोस्ती के बारे में बात कर रहे हैं जिनकी दोस्ती की मिसाल दी जाती है। 

1. करीना कपूर खान और अमृता अरोड़ा 
करीना कपूर खान और अमृता अरोड़ा के बीच बहुत पक्की दोस्ती है। इन दोनों को बहुत से मौकों पर,पार्टी,डिनर,फक्शन,आउटिंग और शॉपिग करते देखा जा सकता है। इन सहेलियों की दोस्ती की बी-टाउन में मिसाल दी जाती है।

2. शाहरूख और काजोल
इन दोनोें की ऑन स्क्रीन कैमेस्‍ट्री को लोगों ने बहुत पसंद किया लेकिन असल में यह दोनों अब भी बहुत अच्छे दोस्त हैं। फिल्मों के अलावा भी दोनों के बीच गहरी दोस्ती है। 

3. रणवीर सिंह और अर्जुन कपूर 
रणवीर सिंह और अर्जुन कपूर की दोस्ती के बारे में सब जानते हैं। बहुत से मौको पर इनको साथ-साथ देखा जा चुका है। 

4. शाहरूख खान और करण जौहर
करण जौहर को फिल्मों के हीट हीरो माने जाने वाले शाहरूख खान के बारे में कौन नहीं जानता। इन दोनों की दोस्ती भी बहुत गहरी है। 

5. दीपिका पादुकोण और शहाना गोस्‍वामी 
दीपिका पादुकोण और शहाना गोस्वामी को बॉलीवुड की बैस्ट फ्रैंड के लिए जाना जाता है। इनकी दोस्ती के बारे में लोग मिसाल देते हैं।

6. आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ
आलिया और कैटरीना की खास दोस्ती के बारे में सब जानते हैं। इन दोनों ने कई बार बैस्ट परफॉर्मेंस भी दी।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static