ये चीजें नहीं होने देगी शरीर में पानी की कमी

punjabkesari.in Sunday, Apr 16, 2017 - 03:28 PM (IST)

पंजाब केसरी (सेहत): स्वस्थ शरीर के लिए पानी बेहद जरूरी है। वसा को छोड़कर मानव शरीर का लगभग 70% हिस्सा पानी से बना है। अगर किसी कारण शरीर में पानी की कमी हो जाए तो कई तरह कई बीमारियां घेर लेती है। खासकर तेज तपती गर्मी में शरीर में पानी की कमी हो जाती है। ऐसे में गर्मी में खूब पानी पीने की जरूरत होती है। ऐसा भोजन खाना जरूरी है, जो पानी का अच्छा स्त्रोत हो। गर्मी में पानी के साथ-साथ कुछ ऐसे ठोस पदार्थ होते है, जो शरीर में पानी की कमी को पूरा करते है। आइए जानते है कुछ ऐसे ही फूड्स के बारे में जो नहीं होने देंगे शरीर में पानी की कमी।
 

1. अंगूर 

गर्मियों में अंगूर का सेवन करने से शरीर में पानी कम नहीं होता। साथ ही फेफड़ों दुरुस्त रहते है और निम्न रक्तचाप वाले मरीजों के लिए भी अंगूर का सेवन फायदेमंद साबित होता है। 

2. तरबूज 

गर्मी में इस फल से बेहतर कोई ऑप्शन नहीं है। तरबूज शरीर को ऊर्जा देने के साथ-साथ पानी की कमी भी दूर करता है।दोपहर के समय तरबूज का सेवन करें क्योंकि इस समय इसकी ज्यादा जरूरत होती है।  

3. सलाद

सलाद में 70% पानी और भरपूर प्रोटीन भी मौजूद होता है। इसके अलावा इसमें ओमेगा-3, उच्च फाइबर, लौह और कैल्शियम होता है इसलिए गर्मी में सलाद का सेवन करें। 

4. दही 

गर्मी में शरीर में पानी की कमी को पूरा करने के लिए दही अच्छा विकल्प है क्योंकि इसमें 85 % पानी मौजूद होता है। 

5. चावल

पके हुए चावल में 70 % पानी की मात्रा होती है, जो शरीर में पानी की कमी को पूरा करने में सहायक है। इसमें आयरन, कार्बोहाइड्रेट प्रचुर मात्रा में होते हैं।

6. ब्रोकली

ब्रोकली में अन्य पोषक तत्वों के साथ 89 प्रतिशत मात्रा जल है, जो शरीर को गर्मी में लड़ने की शक्ति देता है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static