पीरियड्स में खाएं ये फूड्स, हर परेशानी से मिलेगी राहत

punjabkesari.in Tuesday, Mar 14, 2017 - 04:02 PM (IST)

पेरेंटिंग: पीरियड्स का दर्द काफी पीड़ादायक होता है, जो हर महिला को सहना पड़ता है। इन दिनों महिला का व्यवहार चिड़चिड़ा, तनाव, कमजोरी का अहसास महसूस होता है। कई महिलाओं को तो ज्यादा ब्लीडिंग या कम का सामना करना पड़ता है। ऐसे में कुछ करने का मन भी नहीं करता है, शरीर काम करना बंद कर देता है। अगर इन दिनों खानपान का सही तरह से ध्यान न रखा जाए तो यह ओक कमजोर बना देता है। इसलिए आपको चाहिए की पीरियड्स के दौरान कैसी चीजों का सेवन करना होगा। अगर आपको इस बात का पता नहीं है तो आज हम आपको कुछ ऐसे फूड्स के बारें में बताएंगे, जिनका सेवन करने से चिड़चिड़ापन, तनाव, कमोजरी झट से गायब हो जाती है। 


1. चॉकलेट 

इसमें मैग्नीशिय , एंडार्फिन्स और आयरन भरपूर मात्रा में होता है। पीरिड्स के दौरान इसका सेवन करने से दर्द में राहत मिलती है और कमजोरी दूर होती है। इसी के साथ मूड भी ठीक रहता है। 

2. हरी सब्जियां 

हरी सब्जियों में आयरन, पोटैशियम और मैग्नीशिय होता है।   पीरियड्स के दौरान ज्यादा ब्लीडिंग होने से इन सब्जियों को खाने से शरीर में खून की कमी होगी पूरी।

3. केला 

केले में भरपूर माात्रा में पोटैशियम, मैग्नीशियम और फॉलिक एसिड होता है। अगर आप पीरियड्स के दिनों में रोजाना केले का सेवन करेंगे तो आप चिड़ाचिड़े व्यवहार से दूर रहेंगी। 

4. पाइन एप्पल 

इसमें ब्रोमेलेन, विटामिन सी और मैग्नीशिय होता है, जो पेल्विक एरिया की मसल्स रिलैक्स होती है और दर्द में राहत मिलती है। 

5. पपीता 

इसमे बीटा कैरोटीन, पपाइन और आयरन होते हैं। पीरियड्स के दिनों में इलका सेवन करने से कमजोरी दूर रहती है। 

6. अदरक 

अदरक में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होते है, जो पीरियड्स के असहनीय दर्द को कम करता है। इसलिए ऐसे दिनों में अदरक के चाय या सब्जी में अदरक को शामिल करें। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static