बच्चों को खिलाएंगे ये आहार तो नहीं पड़ेगी शरीर में गर्मी

punjabkesari.in Sunday, Apr 16, 2017 - 12:30 PM (IST)

पंजाब केसरी(पेरेंटिग): मौसम में बदलाव के कारण बच्चों के खान-पान का भी खास ख्याल रखना पड़ता है। उनकी डाइट का पूरा ख्याल रखकर ही आप बच्चों की सेहत को ठीक रख सकते हैं क्यों कि गर्मी के दिनों में खाना खाने का मन नहीं करता। इस कारण उनकी सेहत भी खराब होनी शुरू हो जाता है, बॉडी में गर्मी पड़ने के कारण लोग और भी बहुत सी परेशानियां आ सकती हैं। इस मौसम में शरीर को ठंड़ा रखने के लिए कुछ खास आहारों का सेवन बेहतर होता  है। 

 

1. दही

PunjabKesari

दही शरीर को ठंड़क देना का काम करता है। दही की लस्सी और रायते को रोजाना दोपहर के खाने में जरूर शामिल करें। बच्चे अगर लस्सी न पीना चाहें तो इसमें फ्लेवर और रूहअफ्जा डालकर भी पीला सकते हैं। 

2. नारियल पानी

PunjabKesari

नारियल के पानी में बहुत से मिनरल्स होते हैं जो बीमारियोें से लड़ने में मददगार है। बच्चों को पानी का जगह दिन में 2 बार नारियल का पानी जरूर पीलाएं। 

3. तरबूज

PunjabKesari

शरीर में पानी की कमी को पूरा करने के लिए तरबूज बहुत लाभकारी है। यह खाने में टेस्टी होने के साथ-साथ हैल्दी भी होता है। 

4. खीरा

PunjabKesari

खीरे में फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसे सलाद की तरह खाने में शामिल करें। इसस बच्चों के शरीर में ठंडक बनी रहती है। 

5. प्याज

PunjabKesariबच्चे धूप में देर तक खेलते रहते हैं,जिससे लू लगने का डर लगा रहता है। इसके लिए प्याज बेहद लाभकारी है। प्याज में एंटी एलर्जी के गुण होते हैं जो लू से बचाए रखता है। बच्चे को गर्मी के मौसम में कच्चा प्याज जरूर खिलाएं। 

6. आइसक्रीम

PunjabKesari

गर्मी का मजा आइसक्रीम के बिना अधूरा है। आइसक्रीम के साथ फ्रैश फ्रूट बच्चो को खाने के लिए दें। इससे दूध और फ्रूट दोनों के न्यूट्रीशियंस बच्चे को मिलते रहेंगे। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static