पानी में मिलाकर पीएं ये चीजें होगा फायदा ही फायदा

punjabkesari.in Thursday, Mar 30, 2017 - 05:56 PM (IST)

पंजाब केसरी(सेहत): पानी पीना सेहत के लिए बहुत जरूरी है। हमारे शरीर को 2 तिहाई हिस्सा पानी से बना होता है। रोजाना दिन में 10-12 गिलास पानी पीने से शरीर को रोग मुक्त रखा जा सकता है। इससे बॉडी से विषैले पदार्थ बाहर निकल जाते हैं और सेहत संबंधी बहुत-सी परेशानियां दूर रहती हैं। कुछ लोगों के शरीर में पानी आसानी से पच नहीं पाता। जिससे उनको कई परेशानियां भी झेलनी पड़ती हैं। पानी पीने के भी कुछ नियम होते हैं। हमेशा धीरे-धीरे और एक-एक घूंट भरते हुए ही पानी पीना चाहिए। इसमें कुछ चीजें मिलाकर पीने से पानी आसानी से पचना शुरू हो जाएगा। 


1. जीरा,धनिया और सौंफ
इन तीनोें चीजों के 5-5 दानें 1कप पानी में डाल कर उबाल लें। जब भी पानी पीना हो इस पानी की कुछ बूंदें मिलाकर पीएं। इससे फ्लेवर भी अच्छा हो जाएगा और पानी भी आसानी से पचना शुरू हो जाएगा। 

2.इलायची और पुदीना
गर्मी के मौसम में पानी मेें इलायची और थोड़ी-सी पुदीने की पत्तियां मिलाकर पीएं।पुदीने की चाय या फिर ठंड़े पानी में पुदीना डालकर पीने से लू और गर्म हवाओं से बचा जा सकता है। इससे पानी का स्वाद भी बदल जाता है और यह पचने में भी आसान होता है। पुदीने से पेट से जुडी परेशानियों को भी राहत मिलती है। 

3. शहद
पीने वाले पानी में ½ छोटा चम्मच शहद मिलाकर पीने से वजन कम होता है। शहद सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद है। इससे कफ और खांसी भी ठीक हो जाती है। 

4. अदरक
अदरक में जिंक पाया जाता है। सुबह खाली पेट 1 गिलास पानी में सिर्फ 1 चुटकी अदरक का पाउडर डालकर पीने से मेटाबॉलिज्म बढ़ता है। इससे पेट की गैस से भी राहत मिलती है। 

5. एप्पल साइडर विनेगर
एप्पल साइडर विनेगर में विटामिन-सी होता है। पानी में कुछ बूंदे सेब के सिरके की मिला कर पीने से इसका स्वाद बढ़िया हो जाता है और यह पेट के लिए भी अच्छा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static