पार्टनर के साथ सोएंगे तो मिलेंगे ये फायदे

punjabkesari.in Friday, Mar 10, 2017 - 04:13 PM (IST)

रिलैशनशिपः कुछ लोग अलग सोना पसंद करते हैं तो कई किसी के साथ। वैसे अगर आप किसी के साथ सोते हैं तो यह सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है खासकर अपने पार्टनर के साथ। जी हां, हाल में एक शोध में यह बात सामने आईं है कि अगर आप अपने पार्टनर के साथ सोते हैं तो यह दोनों की सेहत के लिए बहुत लाभकारी है। आज हम आपको बताएंगे कि पार्टनर के साथ सोने से क्या फायदे होते हैं। 

1. लंबी उम्र
शोध में पाया गया है कि जो लोग अपने पार्टनर के साथ सोते हैं उनकी उम्र लंबी होती है। इसके अलावा उनका स्वास्थ्य ठीक रहता है। 

2. अच्छी नींद
अगर आप नींद न आने से परेशान रहते हैं तो अपने पार्टनर के साथ सोना शुरू कर दें। इससे आपको किसी दवा खाने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी।

3. रोग-प्रतिरोधक क्षमता
कुछ समय तक किसी को गले लगाने से रोग-प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। एेसे में सोते समय अपने पार्टनर को गले लगाएं। 

4. थकान और तनाव
रात को अपने पार्टनर के साथ सोने से थकान और तनाव दूर होता है। साथ सोने से दिमाग शांत होता है और काम करने की क्षमता बढ़ती है।

5. ब्लड सर्कुलेशन
साथ सोने से गर्माहट का अहसास होता है। गर्माहट से शरीर के ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होती है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static