गर्भावस्था में चबाएं तिल और इन प्रॉबल्म को कहें बाय-बाय

punjabkesari.in Friday, Sep 08, 2017 - 12:45 PM (IST)

तिल खाने से क्या फायदा होगा  : गर्भावस्था में जहां महिला को कई मानसिक उतार-चढ़ाव से गुजरना पड़ता है, वहीं उसे अपनी डाइट का प्रोपर ध्यान भी रखना पड़ता है। कहते है कि प्रैग्नेंसी पीरियड में मां जो भी खाती है, उसका असर सीधे बच्चे की सेहत पर पड़ता है। सेहतमंद बच्चे के लिए डॉक्टर भी गर्भवती महिला को अच्छा पोषक तत्वों से भरपूर आहार लेने की सलाह देते है। वहीं तिल पौषि‍टकता से भरपूर होते है। अगर संतुलित मात्रा में इसका सेवन किया जाए तो यह मां और बच्चे दोनों के लिए बहुत लाभकारी होता है। आइए जानते है कैसे।


1. प्रैग्नेंसी में मां को कैल्शियम, अमीनो एसिड, प्रोटीन, विटामिन बी, सी, ई काफी मात्रा में चाहिए होता है। यह सभी जरूरी पोषक तत्व तिल में मौजूद होते है। इसलिए गर्भावस्था में तिल खाना फायदेमंद है।

PunjabKesari

2. गर्भावस्था के दौरान बहुत सी महिलाओं को कब्ज रहती है। तिल खाने से पाचन क्रिया दुरूस्त रहती है और कब्ज की समस्या दूर होती है। 

 

3. तिल चबाने से इम्यून सिस्टम को मजबूत रहता है और किसी भी तरह की इंफैक्शन दूर रहती है। जरूरी नहीं है कि आप तिल को ऐसे ही खाएं बल्कति इनके लड्डू बनाकर भी खा सकती है। 

 

4. शरीर में कैल्शियम की कमी बहुत सी प्रैग्नेंट महिलाओं में होती है। तिल में भरपूर मात्रा में कैल्शियम मौजूद होता है। अगर इनको संतुलित तरीके से खाया जाए तो कैल्शियम की कमी पूरी रहती है। 

 

5. तिल में प्राकृतिक शक्ति बूस्टर होता है जो मांसपेशियां और तंत्रिकाओं को मजबूत रखता है। इसी के साथ प्रैग्नेंसी में बच्चे और मां की बिल्कुल फिट रखता है।

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static