सिर्फ 1 प्याज से दूर करें कई हैल्थ प्रॉब्लम!

punjabkesari.in Monday, Apr 17, 2017 - 08:24 PM (IST)

पंजाब केसरी(सेहत): प्याज का इस्तेमाल हर घर में किया जाता है। प्याज में विटामिन सी, फॉलिक एसिड और कैल्शियम जैसे पौष्टिक तत्व पाए जाते है। गर्मी के मौसम में प्याज स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होता है। रोजाना एक कच्चा प्याज खाने से कई सेहत संबंधित परेशानियां दूर रहती है। आज हम आपको कच्चा प्याज खाने के फायदे बताएंगे। 

1. हार्ट प्रॉब्लम
प्याज का सेवन करने से हार्ट प्रॉब्लम, कोलेस्ट्रॉल, ब्लडप्रेशर जैसी परेशानियों कम होती है। एेसे में रोज एक प्याज जरूर खाएं।

2. आंखों की रोशनी
आंखों के लिए प्याज बहुत फायदेमंद होता है। रोजाना प्याज खाने से आंखों की रोशनी बढ़ती है। 

3. कब्ज
प्याज में मौजूद तत्व कब्ज की समस्या को दूर करने में मददगार है। अगर आपको कब्ज की शिकायत है तो कच्चे प्याज का सेवन करें। 

4. डायबिटीज करें कंट्रोल
डायबिटीज के मरीजों के लिए प्याज काफी फायदेमंद है। रोजाना इसे सलाद के रूप में खाएं। इससे डायबिटीज कंट्रोल में रहेगी।

5. लू से बचाएं
गर्मियों में अक्सर लू की समस्या से गुजरना पड़ता है। लू से बचने के लिए प्याज का सेवन करें। इससे लू नहीं लगेगी। आज ही सलाद में प्याज को शामिल करें। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static