स्किन और बालों के लिए बैस्ट है Jojoba Oil

punjabkesari.in Wednesday, Jan 31, 2018 - 12:50 PM (IST)

जोजोबा ऑयल जोजोबा के पौधे के बीज से निकलता है। जिसे होहोबा तेल भी कहा जाता है। इसमें विटामिन ई,जिंक,कॉपर,आयोडिन,बी कॉप्लैक्स के अलावा और भी बहुत से जरूरी तत्व शामिल होते हैं। इसका इस्तेमाल बहुत ब्यूटी प्रॉडक्ट में भी किया जाता है। यह त्वचा के साथ-साथ बालों के लिए भी फायदेमंद है। स्किन की डलनेस और रूखे पन को दूर करने के लिए यह तेल बैस्ट है। आइए जानें इसके फायदों के बारे में। 


1. जोजोबा तेल मुंहासों को नियंत्रित करता है। इस तेल में बराबर मात्रा में सरसों या नारियल का तेल मिला कर इस्तेमाल करें। इसे मुंहासे नहीं होते हैं और दाग-धब्बे भी दूर हो जाते हैं। 


2. रूखे- सूखे और फटे होठों को नैचुरल तरीके से मुलायम बनाने के लिए जोजोबा ऑयल के एक बूंद से होठों की मसाज करें। इससे बहुत जल्दी आराम मिलेगा। 
 

3. सर्दी के मौसम में त्वचा में रूखापन आना आम बात है। स्किन में नैचुरल नमी बरकरार रखने के लिए जोजोबा ऑयल का इस्तेमाल किया जा सकता है। थोड़ा सा तेल रात को त्वचा और शरीर पर लगाएं। सुबह तक आपकी त्वचा इसे सोख लेगी । 
 

4. बढ़ती उम्र के कारण चेहरे पर झुर्रिया दिखाई दे रही हैं तो चेहरे पर रोजाना जोजोबा ऑयल लगाएं। इसके विटामिन बढ़ती उम्र का असर रोक लेंगे और इससे कोई नुकसान भी नहीं होगा। यह बहुत हानिकारक यू वी किरणों से भी आपका बचाव रखता है। 
 

5. बालों की हर समस्याओं के लिए भी जोजोबा तेल बहुत फायदेमंद है। हफ्ते में दो बार इस तेल से बालों की मसाज करें। बालों का झड़ना,टूटना,रूसी औक रूखापन आदि इससे दूर रहता है। 
 

6. यह बहुत अच्छा मेकअप रिमूवर भी है। रात को सोने से पहले कॉटन पर एक बूंद इस तेल को लगाकर चेहरा साफ करें। 


 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static