गर्मी में गुलकंद के सेवन से होते हैं अनगिनत फायदे

punjabkesari.in Tuesday, May 23, 2017 - 08:27 AM (IST)

गुलाब के फूल के उपयोग : गुलाब की पंखुडियों से बना गुलकंद सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है। गर्मी के मौसम में तो यह बहुत लाभकारी है। यह खाने में भी काफी टेस्टी होता है। इसका रोज सेवन करने से गर्मी में होने वाली सभी परेशानियों से बचा जा सकता है। यह डिहाइड्रेशन और यूरिन इंफेक्शन को दूर करने के साथ ही गर्भाशय, मूत्राशय और मलाशय की बढ़ी हुई गर्मी को दूर करने में काफी लाभदायक होता है। आइए,इसके अनगिनत फायदों के बारे में जानते हैं।

गुलकंद के फायदे (Benefits of Gulkand)

लू से बचाव

PunjabKesari
 गुलकंद खाने से शरीर को ठंड़क मिलती है। रोजाना इसके सेवन से लू और तपती गर्मी के कारण होने वाली सेहत संबंधी दिक्कतों से बचा जा सकता है। 


याददाश्त बढ़ाए
सुबह शाम दूध के साथ 1 चम्मच गुलकंद खाने से दिमाग तेज होता है। इससे गुस्सा भी नहीं आता। 

कब्ज का काल

PunjabKesari
पेट से जुडी परेशानियां कब्ज या गैस है तो गुलकंद खाने से फायदा मिलता है। इससे खाना भी आसानी से पचना शुरू हो जाता है। जिससे भूख लगनी शुरू हो जाती है।    

मुंह के छाले
कुछ लोगों के गर्मी में मुंह में छाले होने लगते हैं। ऐसे में गुलकंद का सेवन करने से जल्दी आराम मिलता है। 

चेहरे पर निखार

PunjabKesari
गुलकंद का रोजाना सेवन करने से चेहरे पर भी गुलाब सा निखार आ जाता है।

आंखों के लिए वरदान
गर्मी के मौसम में आंखों में जलन होना आम बात है। आंखों को ठंड़क पहुंचाने के लिए और आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए गुलंकद का सेवन जरूर करें। इससे शरीर की थकान भी दूर हो जाती है। 

खून को साफ करे
गुलकंद शरीर से विषैले पदार्थों को बाहर निकालकर खून को साफ करता है और शरीर से आनेवाली बदबू को भी दूर करता है गर्मियों में शरीर से ज्यादा पसीना आने की समस्या में भी गुलकंद फायदेमंद है। 

 पेट की गर्मी

PunjabKesari
गर्मी में पेट खराब होने की समस्याएं अधिक होती हैं। एेसे में यदि गुलकंद का रोज सेवन किया जाए तो पेट बिल्कुल ठीक रहता है। क्योंकि गुलकंद की तासीर ठंडी होती है और ये पेट में गर्मी नहीं पड़ने देता। आप इसका सेवन बच्चों को भी करवा सकते हैं।
 PunjabKesari
जरूरी टिप  : गुलकंद खाने में काफी मीठी होती है। इसलिए इसका सेवन शुगर यानि डायबिटीज के रोगियों को नहीं करना चाहिए।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anjali Rajput

Recommended News

Related News

static