इन सेलेब्स की तरह प्रैग्नेंसी में करें एक्सरसाइज, मिलेंगे ये 5 फायदे

punjabkesari.in Tuesday, Sep 12, 2017 - 12:25 PM (IST)

प्रैग्नेंसी का अहसास सभी महिलाओं के लिए खुशी भरा होता है। जब घर में नन्हें मेहमान की आने की खबर मिलती है तो सबकी खुशी का टिकाना नहीं रहता। इन दिनों बॉलीवुड की कई एक्ट्रैस अपने प्रैग्नेंसी पीरियड को काफी एन्जॉय कर रही है। अपने बेबी बंप के साथ नए-नए पोज देकर फोटोज शेयर कर रही है। इसी के अलावा बॉलीवुड डिवाज अपने प्रैग्नेसी पीरियड में वर्कआउट को भी काफी अहमियत दे रही है। क्या आप जानते है प्रैग्नेंसी में एक्सरसाइज करने से कौन से फायदे मिलते है। अगर नहीं इन बॉलीवुड डिवाज से सिखें। आइए जानते है गर्भावस्था के दौरान एक्सरसाइज करने से क्या फायदा होता है। 


1. लेबर पेन मानसिक और शारीरिक रूप से काफी तकलीफ देता है। जब लेबर पेन होती है तो इसको सहना काफी असहनीय हो जाता है। लेकिन प्रैग्नेसी के दौरान कार्डियोवैस्कुलर एक्सरसाइज की जाए तो लेबर पेन सहने की क्षमता बढ़ जाती है। 

 

2. प्रैग्नेंसी के दौरान एक्‍सरसाइज करने से पेल्विक फ्लोर मांसपेशियां भी मजबूत होती है। इससे वैजाइना, मूत्राशय या ब्लैडर को सपोर्ट मिलता है। इसलिए प्रैग्नेंसी के दौरान  पेल्विक फ्लोर फर्श की मांसपेशियों से जुड़ी एक्सरसाइज़ करें। 

 

3. प्रैग्नेंसी के दौरान अगर आप आसानी से होनी वाली एक्सरसाइज भी करें तो इससे जांघों की मांसपेशियां मजबूत रहेगी। इसलिए बेहतर होगा की कीगल एक्सरसाइज़ करें क्योंकि यह जांघों की मांसपेशियों को लेबर के तनाव से बचाती है। 

 

4. प्रैग्नेंसी के बाद वजन बढ़ने लगता है। अगर आप अपने वजन को कंट्रोल में रखना चाहती है तो प्रैग्नेंसी के दौरान एक्सरसाइज को भी अहमियत दें। 

 

5. डिलीवरी के बाद अपने शरीर को फिट रखने के लिए एक्सरसाइज काफी जरूरी है। इससे तेजी से रिकवरी होगी और आप पहले जैसी फिगर मेनटेन रख सकेगी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static