नारियल की गिरी इन 9 परेशानियों का हल है

punjabkesari.in Friday, May 25, 2018 - 04:41 PM (IST)

नारियल गिरी खाने के फायदे : नारियल में विटामिन, खनिज, एमिनो एसिड, फाइबर, कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन आदि पोषक तत्व पाए जाते हैं जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। नारियल से कई तरह के व्यंजन, दूध और तेल आदि तैयार किया जाता है। रात को सोने से पहले नारियल का थोड़ा टुकड़ा खाने से बहुत सारे फायदे मिलते हैं। यह शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाने के साथ दिमाग को तेज करने में मदद करता है। गर्मियों में नारियल गिरी खाने से शरीर को ठंडक मिलती है और पानी की कमी दूर होती है। जिससे बॉडी हाइड्रेट रहती है। आज हम आपको नारियल गिरी होने वाले अनेक फायदे बताएंगे, जिसे जानने के बाद आप रोजाना रात को खाएंगे।

 

नारियल गिरी  के फायदे (Nariyal Giri Benefits)


1. नारियल में फाइबर की काफी मात्रा पाई जाती है जो कब्ज की समस्या को खत्म करने में मदद करता है। अगर सुबह आपका पेट अच्छी तरह से साफ नहीं होता तो रात को सोने से नारियल का एक टुकड़ा खाकर सोएं।

2. जिन लोगों को गर्मियों में नकसीर फूटने का खतरा रहता है। उनके लिए नारियल दवा की तरह काम करता है। वे इसके लिए नारियल को मिश्री के साथ खाएं।

3. अगर किसी उल्टी आ रही हो तो वह नारियल के टुकड़े को मुंह में रख कर थोड़ी देर तक चबाएं।

4. हार्ट को हेल्दी रखने के लिए नारियल काफी फायदेमंद है क्योंकि इसमें अच्छा कोलेस्ट्रॉल पाया जाता है।

5. यह एक तरह का अच्छा एंटीबायोटिक है। इसे खाने से हर तरह की एलर्जी दूर रहती है।

6. नारियल खाने से याददाशत बढ़ती है। इसके लिए नारियल की गिरी में बादाम, अखरोट एवं मिश्री मिलाकर हर रोज खाएं। 

7. नारियल के सेवन से वजन घटाया जा सकता है क्योंकि इसमें वसा नहीं होता। इसे खाने से पेट भरा-भरा रहता हैै जिससे बार-बार भूख नहीं लगती।

8. अनिंद्रा की समस्या होने पर रात को डिनर करने के बाद आधा गिलास नारियल पानी पीएं। इससे आपको अच्छी नींद आएगी।

9. पेट में कीड़े होने पर सुबह नाश्ते में 1 चम्मच पिसा हुआ नारियल के सेवन करें। इससे कीड़े बहुत जल्दी मर जाते हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sunita Rajput

Recommended News

Related News

static