नारियल पानी के लाजवाब फायदे, 5 बड़ी बीमारियां रहेंगी दूर

punjabkesari.in Saturday, Mar 31, 2018 - 06:57 PM (IST)

नारियल पानी के फायदे (Benefits of Coconut Water) : नारियल के पानी में एंटीऑक्सिडेंट्स और पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इसके अलावा इसमें विटामिन सी, मैग्नीशियम, मैग्नीज, पोटैशियम, सोडियम और कैल्शियम भी पाया जाता है। यह शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं और रोग प्रतिरोधक शक्ति को बढ़ाते हैं। गर्मियों में इसका सेवन सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। नारियल का पानी (Coconut Water) शरीर में पीएच बनाएं रखता है। इसमें पाया जाने वाला एंटीऑक्सिडेंट्स शरीर में मौजूद फ्री रेडिकल्स को खत्म करता है और कई बीमारियों से राहत मिलती है।

 

नारियल पानी पीने के फायदे
डायबिटीज से बचाए

PunjabKesari
शुगर लेवल बढ़ने का कारण शरीर में इंसुलिन हार्मोन की कमी होती है। नारियल पानी में पाया जाने वाला एंटीऑक्सिडेंट्स इंसुलिन के स्राव में मदद करता है। इसलिए यह डायबिटीज के रोगी के लिए काफी फायदेमंद है। 

 

उच्च रक्तचाप करें कंट्रोल

हाई ब्लड प्रैशर को कंट्रोल करने में नारियल का पानी बहुत मददगार है। अगर आप हाई ब्लड प्रैशर से परेशान है तो एक कप नारियल पानी दिन में दो बार पीएं। इसके लिए डिब्बा बंद नारियल पानी न लें क्योंकि यह उतना फायदेमंद नहीं होता।

 

किडनी स्टोन निकालें

 किडनी में पथरी होने पर डॉक्टर अधिक से अधिक तरल पदार्थों का सेवन करने की सलाह देते हैं। इसके लिए नारियल का पानी बेस्ट ऑप्शन है। यह पथरी को बाहर निकालने में काफी मदद   करता है।

 

प्रेगनेंसी में नारियल पानी के फायदे 

PunjabKesari
नारियल पानी प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए बहुत फायदेमंद होता है। यह बच्चे के विकास करने में मदद करता है। प्रेग्नेंसी के दौरान होने वाली थकान, कब्ज और जी मचलाने जैसी समस्याओं से छुटकारा दिलाता है। 

 

वजन करें कंट्रोल

मोटापे से परेशान लोग कई तरह की व्यायाम और डाइट चार्ट अपनाते हैं। उनके लिए नारियल पानी बहुत फायदेमंद होती है। इसे पीने से पेट पूरा दिन भरा-भरा रहता है और भूख कम लगती है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Meenu bala

Recommended News

Related News

static