छोटी-सी cherry करे कई बीमारियों को दूर

punjabkesari.in Saturday, Mar 25, 2017 - 07:36 PM (IST)

सेहत :  चटख लाल रंग का छोटा सा दिखने वाला फल चेरी स्वास्थ्यवर्द्धक गुणों की खान है। खट्टे-मीठे स्वाद के कारण चेरी को ‘रेड हॉट सुपर फल’ कहा जाता है। इसमें कार्बोहाइड्रेट, विटामिन ए, बी और सी, बीटा कैरोटीन, कैल्शियम, लोहा, पोटेशियम, फॉस्फोरस जैसे तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं जो हमारी सेहत को कई सारे रोगों से लड़ने में मदद करते हैं। 


1. मोटापा 
आजकल बहुत से लोग अपने बढ़ते हुए वजन से परेशान हैं। इससे निजात पाने के लिए आप इस छोटे से फल को खाना शुरू करें। इसमें 75 प्रतिशत पानी पाया जाता हैं। इसके अलावा इसमें वसा भी नहीं पाई जाती हैं। अगर आप इसको रोज खाएं तो इससे आपके शरीर के ऊर्जा का स्तर बढ़ेगा और आप हर समय अपने अंदर एक ताजगी सी महसूस करेगें। जिसकी मदद से हमारा वजन कम होता है।


2. कब्ज
अगर आप रोज कम से कम 10 चेरी खाएंगे तो इससे आपके शरीर को 1.4 ग्राम फाइबर मिलेगा। फाइबर की ही मदद से ही हमारे शरीर की पाचन क्रिया सही से काम कर पाती है और इसकी मदद से कब्ज की समस्या भी दूर हो जाती है।


3. कैंसर 
चेरी में फ्लेवोनॉयड और फिनॉनिक एसिड जैसे एंटीऑक्सीडेंटस पाए जाते हैं जिससे शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। इससे हमारे शरीर में कैंसर के बढ़ते टिश्यूज को रोकने मे मदद करता है।


4. त्वचा बने स्वस्थ
चेरी त्वचा को पोषण देती है। पानी से भरपूर चेरी शरीर में मिलने वाले टॉक्सिन को दूर करती है। इससे त्वचा कांतिमय और स्वस्थ हो जाती है। ड्राई त्वचा पर चेरी का पेस्ट अद्भुत काम करता है। तैलीय त्वचा में मुंहासे जैसे त्वचा रोग होने की आशंका रहती है। चेरी के नियमित सेवन से त्वचा की इस समस्या से मुक्ति पाई जा सकती है।


5. हृदय रोग 
चेरी में पाया जाने वाले बीटा-कैरोटीन व क्यूर्सेटिन दिल के रोंगों को कम करने में मददगार साबित होते हैं। इसलिए जो लोग दिल की बीमारी से पीड़ित हो वो इस फल को अपनी रोज की डाइट में जरूर शामिल करें।


6. अच्छी नींद के लिए
अगर आप को नींद नही आती है और एक अच्छी नींद के लिए आप भी दवाईयों का सहारा लेते हैं तो हम आपको बता दे कि चेरी की मदद से भी आप एक अच्छी नींद पा सकते है। रोज सुबह और शाम को एक गिलास चेरी का जूस पीने से रात को काफी अच्छी नींद आती है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static