एेसे करेंगे जामुन का सेवन तो दूर होगी ये 5 हेल्थ प्रॉब्लम्स

punjabkesari.in Tuesday, Jun 12, 2018 - 11:58 AM (IST)

औषधीय गुणों से भरपूर जामुन खाने में काफी स्वादिष्ट होती है। इसमें शरीर के लिए आवश्यक सभी तत्व मौजूद होते है। जामुन का सेवन करने से कई हेल्थ प्रॉब्लम्स दूर होती है। इसमें भरपूर मात्रा में ग्लूकोज और फ्रुक्टोज पाया जाता है। लू लगने पर जामुन का सेवन काफी फायदेमंद होता है। इससे कैंसर से बचाव और मुंह के छालों से राहत मिलती है। आज हम आपको बताते हैं कि कैसे जामुन सेहत के लिए लाभकारी है। 

- पथरी की समस्या
आजकल पथरी की समस्या होना आम बात है। दवाइयों का सेवन करने की बजाय जामुन खाएं। जामुन के बीज को बारीक पीस लें। इसके पाउडर को पानी या दही के साथ खाने से पथरी की समस्या दूर होगी।

- भूख बढ़ाएं
अगर आपको भूख कम लगती है तो जामुन का सिरका बनाकर पीएं। इससे भूख बढ़ेगी। 

- डायबिटीज से छुटकारा
डायबिटीज मरीजों के लिए जामुन बहुत फायदेमंद है। इसके बीज का पाउडर का सेवन करें। इससे डायबिटीज कंट्रोल में रहेगी। 

- दस्त
दस्त लगने पर जामुन को सेंधा नमक के साथ खाएं। इससे दस्त से जल्द राहत मिलेगी। 

- दांतों के लिए फायदेमंद 
जामुन दांतों को स्वस्थ बनाने में भी लाभदायिक है। रोजाना जामुन के पाउडर का मंजन करने से दांत और मसूड़ों से जुड़ी समस्याएं दूर करता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static