प्रैग्नेंट महिलाएं रोजाना खाएं बादाम, नहीं होगी कोई परेशानी

punjabkesari.in Wednesday, Oct 25, 2017 - 11:51 AM (IST)

बादाम खाने के फायदे : प्रैग्नेंसी में महिलाएं अपने खानपान का खास ख्याल रखती हैं ताकि होने वाले बच्चे को कोई नुकसान न हो। डॉक्टर भी प्रैग्नेंसी में हैल्दी डाइट लेने की सलाह देते हैं। प्रैग्नेंट महिलाओं को बादाम का सेवन जरूर करना चाहिए। बादाम में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स प्रैग्नेंसी पीरियड और डिलीवरी के बाद भी महिलाओं के लिए फायदेमंद होते हैं। आज हम आपको प्रैग्नेंसी में बादाम खाने के फायदे बताएंगे। 

 


प्रैग्नेंसी में बादाम खाने के फायदे

बादाम में फोलेट और विटामिन-बी भरपूर मात्रा में पाया जाता है जोकि बच्चे के दिमाग को विकसित होने में मदद करता है। 

प्रैग्नेंसी में बादाम खाने से अबॉर्शन के चांस कम हो जाते है। 

रोजाना प्रैग्नेंसी में बादाम खाने से कमजोरी दूर होती है। इसके अलावा मॉर्निंग सिकनेस से बचाव होता है। 

कई महिलाओं को प्रैग्नेंसी में खून की कमी हो जाती हैं। बादाम में आयरन पाया जाता है जो महिलाओं को एनीमिया से बचाता है। 

प्रैग्नेंट महिलाओं को प्रोटीन युक्त आहार लेना बहुत जरूरी है। बादाम में प्रोटीन भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जिससे शिशु की हड्डियां मजबूत होती है। इसके अलावा लेबल पेन भी कम होती है।

 

 

 

फैशन हाे या ब्यूटी टिप, महिलाअाें से जुड़ी हर जानकारी के लिए डाउलनाेड करें NARI APP


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static