बिना भीड़ वाले इन देशों में घूमने का लें मजा

punjabkesari.in Thursday, Jul 13, 2017 - 02:14 PM (IST)

घूमने का मन हो तो सबसे पहले हर किसी के दिमाग में यह बात आती है कि आखिर कौन सी जगह पर जाएं। परिवार के साथ जहां पर प्राकृतिक नजारे भी भरपूर हो और भीड़-भाड़ भी न हो। आप भी इसी तरह की जगह की तलाश कर रहे हैं तो आपके लिए बैस्ट हैं ये जगहें, जो अपनी खूबसूरती के लिए जाने जाते हैं। इनकी खास बात यह है कि पर्यटकों की यहां भीड़ भी नहीं होती। 

1. मोलदाविया

PunjabKesari
मोलदाविया रोमानिया और यूक्रेन के बीच बसा हुआ देश है। यह अपनी परंपरिक विरासत के लिए जाना जाता है। यहां पर रोमन और मध्यकालीन समय के किले आज भी बहुत फेमस है। मोलदाविया की राजधानी चिज़ीनो में लोग इनको देखने के लिए आते हैं। 

2. तिमोर-लेस्ते
यहां की खूबसूरती और लैंडस्केप्स का नजारा कहीं और नही है। यहां पर कुदरती नजारों के साथ-साथ एंडवेचर का भी आप मजा ले सकते हैं। 

3. तुवालु
यह देश शांति प्रिय है, ओशिनिया में स्‍थित इस देश में न तो कोई अपराध होता है और न ही राजनीतिक दलों की आपसी ताने बाजी। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि इस देश की कोई सेना भी नहीं है। 

4. सियरा लिओन
बीच में घूमने की शौंक रखते हैं तो सियरा लिओन बैस्ट है। शांत और खूबसूरत जगह पर बहुत कम पर्यटक आते हैं।  

5. एंगुइला
यह कुदरती नजारों से भरपूर बहुत खूबसूरत आयलैंड है। यहां पर बड़े-बड़े स्टार लोगों की भीड़ से दूर रहकर छुट्टियां बिताने आते हैं। 

6. फ्रेंच गयाना
यह दक्षिण अमरिका में सबसे कम घूमे जाने वाला देश है। यहां का फ्रांसीसी ट्रैडीशनल खाना और वियतनामी व्यंजन बहुत प्रसिद्ध है। 

7. कोमोरोस
कोमोरोस मैडागास्कर और मोजेम्बिक के पास स्थित है। लाजवाब प्राकृतिक नजारों को देखना चाहते हैं तो यहां जरूर जाएं।
8. साओ टोमे और प्रिंसिपे

PunjabKesari
यहां पर पुर्तगाली शासक के समय से बने लैंडस्केप लाजबाव हैं। यहां पर अफ्रीकन देशों के टूरिस्ट ज्यादा आते हैं। 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static