Beautiful! भारत की ये 5 जगहें Sunset के लिए बेहद मशहूर

punjabkesari.in Monday, Mar 13, 2017 - 02:03 PM (IST)

ट्रैवलिंग: आजकल की भागदौड़ भरी जिदंगी में हर कोई शांत जगह पर जाने की इच्छा रखता है। शांत जगह का नाम लेते ही सनसेट प्वांइट का नाम सबसे पहले हमारे दिमाग में आता है। एेसी शांत जगह से सनसेट को देखने का अपना अलग ही मजा होता है।हर कोई ऐसी जगह लगातार खोजता रहता है। आज हम आपको भारत के एेसे ही अलग अंदाज लिए हुए 5 सनसेट प्वांइटस के बारे में बताएंगें जो कि सारी दुनिया में मशहूर हैं।


1. हेवलॉक बीच अंडमान
दुनियाभर में मशहूर है अंडमान में हेवलॉक Beach का सनसैट। यहां आकर सनसैट नहीं देखा तो सोचो आपने अंडमान का सारा मजा छोड़ दिया।


2. कन्याकुमारी
भारत का आखरी हिस्सा बोला जाने वाला कन्याकुमारी सारी दुनिया में अपने सनसैट  के लिए बहुत ही फेमस है। यह जगह अपने हरे वातावरण के लिए भी जानी जाती है। समुद्र में डूबते हुए सूरज को देखने यहां हर रोज हजारों पर्यटक आते है।


3. माउन्ट आबू
राजस्थान के माउंट आबू का असली मजा तभी आता है जब शाम थोड़ी लम्बी होती है और पहाड़ की चोटी से सूर्य को देर तक देखा जा सकता है। सर्दियों के दिनों में वैसे यहां जाना उतना अच्छा नहीं लगता है जितना की गर्मियों के दिनों मे मजा आता है।


4.गुजरात के रण में
गुजरात में कच्छ के रण में सनसेट का अलग ही मजा है। यहां की जमीन वैसे तो दूर-दूर तक सफेद रंग की ही है लेकिन जैसे ही सूरज डूबने का समय होता है तो यही सफेद जमीन जैसे सोना लगने लगती है।


5. उमियम लेक मेघालय
आपने आसमान को लाल और आसमानी रंग में जरुर देखा होगा लेकिन जब आप मेघालय के उमियम लेक पर जाएंगे और खास सनसेट को देखेंगे तो एेसा लगता है कि मानों कुदरत इन दोंनों रंगो को मिलाकर नए रंगों को बना रही है। यहां का सनसेट का मनोहरम दृश्य देखने वाला होता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static