शादी और सगाई के बीच इन बातों का रखें खास ख्याल

punjabkesari.in Friday, Aug 18, 2017 - 05:45 PM (IST)

शादी और सगाई के बीच का समय हर कपल के लिए बहुत मायने रखता है। सगाई होने के बाद अगर बीच में समय मिल जाए तो कपल्स आपस में मिलकर एक-दूसरे को अच्छी तरह से समझ लेते है लेकिन कई बार कपल्स मिलने-जुलते इतने आगे निकल जाते है कि बाद में उन्हें पछतावा होने लगता है। शादी होने से पहले कोर्टशिप पीरियड में कुछ बातों का ध्‍यान रखना भी बहुत जरुरी होता है। हालाकिं इस पीरियड में एक-दूसरे से मिल कर आप उनके बारे में कई तरह की बाते जान सकते है।

 

1. एक दूसरे से मिलना
अक्सर सगाई के बाद लड़का और लड़की एक दूसरे से मिलने लगते है। कुछ हद तक ये सही भी है। इससे पार्टनर के बीच में जान पहचान बढ़ती है। इससे आप एक-दूसरे के नेचर के बारे में अच्छी तरह से जान जाते है। इससे आपको शादी के बाद अपने पार्टनर को जानने के लिए टाइम नहीं व्यर्थ करना पड़ता।

PunjabKesari

2. एक-दूसरे को समझना
कोर्टशिप पीरियड में आप एक-दूसरे को अच्छी तरह से समझ सकते है। शादी से पहने मिलने से आप अपने पार्टनर की पंसद-नापंसद भी जान सकते है। इससे शादी के बाद अगर वो रुठ जाता है तो आप उसे असानी से मना सकते है।

3. फिजूल खर्च न करें
शादी से पहले मिलते समय इस बात का ध्यान जरुर रखे आप ज्यादा खर्च न करें फिर चाहे वो लड़का हो या लड़की। अक्सर शादी से मिलने वक्त आप ज्यादा खुशी में आकर पार्टनर के गिफ्ट पर बहुत ज्यादा खर्च कर देते है। ऐसे समय में आपको सावधानी बरतनी चाहिए।

PunjabKesari

4. डिस्‍कशन करना
शादी से पहले पार्टनर से छोटी से छोटी बात डिस्कस करने से आपके बीच का रिश्ता मजबूत होता है। इससे आपके पार्टनर का विश्वास मजबूत होता है और शादी के बाद वो आपसे हर बात डिस्कशन करके ही करते है। इसके अलावा अगर आपके मन में कोई बात है तो वो भी आप ऐसे समय में अपने पार्टनर से बोल सकते है।

5. इंटिमेट होने से बचे
शादी से पहले फिजिकल रिलेशन बनाने से बचना चाहिए। इससे आपका इंप्रेशन अच्छा नहीं पड़ता और वो आपसे दोबारा मिलने से भी मना कर देता है। शादी से पहले फिजिकल रिलेशन आपको पास लाने की बजाए दूर कर देता है। इसलिए ऐसा कदम उठाने से पहले एक बार जरुर सोच लें।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static