Bachelorette-Friendly डेस्टिनेशन के लिए खास हैं ये जगहें

punjabkesari.in Wednesday, Oct 18, 2017 - 04:59 PM (IST)

शादी का सीजन शुरू हो गया है। शादी के इन पलों को लड़का-लड़की खुल कर एंज्वाय करना चाहते हैं। इससे पहले अपने दोस्तों और सहेलियों के साथ वीकेंड का मजा लेना चाहते हैं तो देश के कुछ हिस्सों की सैर जरूर करें। इन खूबसूरत जगहों पर घूम कर आप बढ़िया सा फोटोशूट भी करवा सकते हैं तो आपके लिए उम्र भर यादगार रहेगा। आइए जाने इन जगहों के बारे में। 


1. गोवा

PunjabKesari
शादी से पहले दोस्तों को बैचुलर पार्टी देना चाहते हैं तो गोवा इसके लिए बैस्ट जगह है। यहां पर आप दिन के समय भी खूब एंज्वाय कर सकते हैं। डूबते सूरज के साथ पार्टी और फोटोशूट के लिए यह जगह परफैक्ट है। 

2. मुबंई
पार्टी के साथ शॉपिंग भी करना चाहते हैं तो मुबंई की रूख करें। यहां पर बॉलीवुड नाइट म्यूजिक पार्टी को दोस्तों के साथ एंज्वाय कर सकते हैं। दिन के समय स्ट्रीट शॉपिंग के लिए बांन्द्रा और कोलाबा बैस्ट हैं। 

3. उदयपुर के शाही होटल
शादी से पहले खुद को रॉयल फील करवाना चाहते हैं तो राज्यस्थान का उदयपुर स्पैशल है। होटल लेक पैलेस बहुत रोमांटिक और शाही जगह है।

4. पोंडिचेरी
शादी से पहले दोस्तों के साथ घूमने के लिए पोंडिचेरी बहुत बढ़िया जगह है। यहां पर आप प्राकृितक नजारों के साथ फोटोशूट और यहां की लोकल डिश का लुत्फ उठा सकते हैं। 

5. अंडमान

PunjabKesari
अंडमान बहुत खूबसूरत टापू है, यहां पर आप बहुत अच्छा समय बिता सकते हैं। बीच पर आप उगते और डूबते सूरज का नजारा ले सकते हैं तो चलिए गर्ल गैंग के साथ करें अंडमान का रूख और बनाएं प्री वैडिंग फोटोशूट को यादगार। 

 

नारी से जुडी और जानकारी हासिल करने के लिए डाइनलोड करें Nari App


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static