इन तरीकों से अपने Baby Shower को बनाएं स्पैशल

punjabkesari.in Thursday, Nov 23, 2017 - 06:37 PM (IST)

गोद भराई की रस्म गर्भवती महिला के लिए निभाई जाती है। यह रस्म मॉडर्न जमाने में बेबी शॉवर के रूप में भी पॉपुलर है, जिसे उत्तर भारत में “गोद भराई”, बंगाल में “शाद” और केरल में “सीमानधम” कहा जाता है। इस रस्म में घर परिवार के सदस्य व ज्यादातर महिलाएं ही भाग लेती हैं। प्रैग्नेंट महिला सुंदर कपड़ों व गहनों से सजाई जाती हैं। बहुत सारी महिलाएं गोद बराई पर फूलों से तैयार की गई एक्सेसरीज पहनती हैं। इस रस्म में शामिल महिलाएं गर्भवती महिला की गोद फल और मेवों से भरती है। जमाना मॉडर्न हो गया है इसलिए अब गिफ्ट में महिला को आने वाले शिशु के कपड़े, खिलौने भी दिए जाते हैं। इस रस्म के बाद नाच-गाने का प्रोग्राम भी होता है। वहीं कुछ लोग बेबी शावर को स्पैशल तरीके से सैलिब्रेट करने के लिए थीम केक व पार्टी का आयोजन भी करते हैं। 

क्यों की जाती हैं गोद बराई
गोद भराई की पूरी रस्म आने वाले शिशु के उत्तम स्वास्थ के लिए की जाती हैं, जिसमें बड़े-बुजुर्ग मां बनने वाली महिला को बधाई व आशीर्वाद देते हैं। विशेष पूजा से गर्भ के दोषों का निवारण किया जाता है ताकि गर्भ में पल रहा बच्चा और मां दोनों ही स्वस्थ रहें। वैसे अलग-अलग जाति व समुदाय में यह रस्म अलग समय में मनाई जाती है। कुछ लोग गर्भावस्था के 7 महीने पूरे होने तो कुछ लोग 8 माह पूरे होने पर ये रस्म करते हैं हालांकि कुछ समुदायों में यह रस्म गर्भावस्था के दौरान नहीं की जाती और वह शिशु के जन्म के बाद ही उसके स्वागत की रस्म मनाते है। 
PunjabKesari
कैसे मनाएं बेबी शॉवर? 
अगर आप या आपके घर की सदस्य व फ्रैंड जल्द ही मां बनने वाली हैं तो पहले से ही बेबी शॉवर सैलिब्रेशन की तैयारी शुरू कर दें। थीम पार्टी आजकल काफी ट्रैंड में है इसलिए पहले से ही थीम चूज कर लें। डैकोरेशन से लेकर आऊटफिट तक में आप फेवरेट कलर को थीम कलर रख सकते हैं। 

-टैड्रीशनल पहनें या वैस्टर्न
ट्रडीशनल हो या वैस्टर्न, दोनों तरह की ड्रैसेज अपनी पसंद के हिसाब से कैरी कर सकते हैं लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि ड्रैस वहीं चूज करें, जिसमें आप कंफर्टेबल हो। 

-बेबी शॉवर केक व डैकोरेशन
मार्कीट में आपको स्पैशल बेबी शॉवर केक भी आसानी से मिल जाएंगे। आप अपने पसंद  का केक भी तैयार करवा सकते हैं। डैकोरेशन में आप बेबीज स्पैशल बैलून, कार्टून करैक्टर्स, बेबीज टॉयज यूज कर सकते हैं।

-बेबी शॉवर स्पैशल मेहंदी
इस खास मौके पर आप स्पैशल बेबी शॉवर डिजाइन वाली मेहंदी लगा सकते हैं हालांकि कुछ समुदाय में गर्भावस्था के दौरान मेहंदी ना लगाने की रस्म होती हैं। ऐसे में आप स्टिकर या टैटू मेहंदी लगवा सकते हैं।

-रिटर्न गिफ्ट
आजकल रिटर्न गिफ्ट का भी बहुत ट्रैंड चल रहा हैं जो गेस्ट आपके गोद बराई में शामिल होंगे, आप उन्हें रिटर्न गिफ्ट में ड्राई फ्रूट्स, मिठाई, डेकोरेशन पीस, बेबी टॉयज आदि कुछ भी दे सकते हैं। बच्चे भी शामिल हो रहे हैं तो आप उनके लिए गेम्स का आयोजन भी कर सकते हैं। 
 
इन बातों का रखें ख्याल 
    

- टाइट कपड़ों का चयन ना करें। 
-यूरिन रोक कर ना रखें।
-भरपूर पानी पीएं और पार्टी में ज्यादा खाने से बचें।
-पार्टी में लाउड म्यूजिक हो तो वहां ना जाएं।

- वंदना डालिया


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static