पीरियड्स में कर रही हैं ये काम तो बढ़ सकता है दर्द

punjabkesari.in Wednesday, Nov 08, 2017 - 05:00 PM (IST)

महिलाओं को पीरियड्स के दौरान कई तरह की मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। शरीर में आए हार्मोंस के बदलाव के कारण कमर दर्द,घबराहट,मानसिक तनाव,जी मिचलाना,कमजोरी आदि कई तरह की परेशानियां आती हैं। कई बार लड़कियां इस समय कुछ और भी गलतियां करके इस दर्द को ज्यादा बढ़ा लेती हैं। इस समय कुछ खास बातों का ख्याल रखकर पीरियड्स में भी आप हैल्दी रह सकती हैं। 

1. समय पर सेनेटरी नैपकीन न बदलना
पीरियड्स में साफ सफाई रखना बहुत जरूरी है। समय-समय पर अगर सैनेट्री नैपकीन न बदला जाए तो इंफैक्शन होने का डर रहता है। खुद को स्वस्थ रखने के लिए हर 3-5 घंटे बाद नैपकीन जरूर बदलें। 

2. दर्द को और न बढ़ाएं
पीरियड में दर्द बहुत होता है, इस दौरान दर्द को और बढ़ाने वाले काम न करें। दांतों का ट्रीटमेंट, वैक्सिंग या थ्रैडिंग करवानी है तो पहले ठीक होने का इंतजार करें। 

3. शारीरिक संबंध
इस दौरान पार्टनर से दूरी बना कर रखें। पीरियड्स में इंफैक्शन फैलने का डर ज्यादा होता है। शारीरिक संबंधो से दूरी बनाना ही अच्छी तरीका है। 

4. न करें डाइटिंग 
इस समय शरीर में बहुत कमजोरी आ जाती है। बॉडी में ऊर्जा को बनाएं रखने के लिए पौष्टिक आहार खाएं। डाइटिंग की गलती न करें। 

फैशन हाे या ब्यूटी टिप, महिलाअाें से जुड़ी हर जानकारी के लिए डाउलनाेड करें NARI APP


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static