यह खाना औरतों को बना सकता है उम्र भर के लिए बांझ!

punjabkesari.in Friday, May 04, 2018 - 01:22 PM (IST)

प्रेग्नेंसी में बच्चे और मां की सेहत का खास ख्याल रखने के लिए पौष्टिक आहार की खास जरूरत होती है। पौष्टिक आहार में फल बहुत महत्वपूर्ण हैं जो शरीर में विटामिन,मिनरल्स और खनिज पदार्थों की कमी को पूरे करते हैं। वहीं कुछ महिलाओं को फल खाना पसंद नहीं होता और वह हैल्दी फूड्स की बजाए टेस्ट को ज्यादा महत्व देती हैं, जिसमें जंक फूड यानि पिज्ज,बर्गर,फ्रेंच फ्राइस आदि शामिल हैं। इन फूड्स का सेहत पर तो बुरा असर पड़ता ही है लेकिन इससे प्रेग्नेंट होने के चांस भी कम हो जाते हैं। 


यह बात हाल ही में एक रिसर्च में साबित हुई है कि फास्ट फूड में ऐसे केमिकल होते हैं, जिनसे कई हार्मोन्स ज्यादा बनने लगते हैं और वजन बढ़ने लगता है। जो प्रेग्नेंसी में रूकावट पैदा करता है। जिससे गर्भ धारण करने में परेशानी पैदा होती है। ज्यादा समय तक हॉर्मोंस की यह परेशानी आने से बांझपन की समस्या बढ़ जाती है। 


वहीं जो महिलाएं जंक फूड अवॉइड करके बेरी,नट्स,हरी पत्तेदार सब्जियां,अंजीर,बींस आदि को अपने आहार में शामिल करती हैं, उन्हें इन चीजों में एंटीऑक्सीडेंट का अच्छा स्त्रोत मिल जाता है। जिससे फर्टिलिटी बढ़ती है और गर्भावस्था की परेशानियां कम हो जाती है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static