मानसून में आंखों के होने वाले इंफैक्शन से एेसे करें बचाव

punjabkesari.in Tuesday, Jul 11, 2017 - 06:31 PM (IST)

बारिश का मौसम हर किसी को पसंद होता है। वहीं यह मौसम अपने साथ में कई समस्याओं को भी लेकर आता है जैसे कि आंखों में इंफैक्शन। आंखों में इंफैक्शन होने से रोजाना के कामों में कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। आज हम आपको कुछ एेसे टिप्स बताएंगे, जिसे अपनाकर आपके इस समस्या से बचा जा सकता है। 

आंखों के इंफैक्शन से बचाव

1. इंफैक्शन होने पर आंखों को न मलें। आंखों को साफ करने के लिए डिस्पोजेबल वाइप्स इस्तेमाल करें।
2. बारिश में भीगने से बचें और बाहर जाते समय अपने साथ छाता और रेनकोट रखें।
3. गंदे हाथों से बार आंखों को छूने और मलने से इंफैक्शन का खतरा बढ़ जाता है। एेसे में गंदे हाथों से आंखों को न छूएं। 
4. आंखों में खुजली और जलन हो रही है तो कॉन्टेक्ट लेंस का इस्तेमाल न करें।
5. अपने किसी भी चीज जैसे- रूमाल, सनग्लास और कॉन्टेक्ट लेंस को किसी के साथ शेयर न करें।
6. हमेशा ब्यूटी प्रॉडक्ट का इस्तेमाल करने से पहले एक्सपायरी डेट जरूर चेक कर लें। 
7. कम्प्यूटर और मोबाइल की स्क्रीन को लगातार न देखें। काम करते समय पलकों को बार-बार झपकते रहें।
8. दिन में कम से कम 8-10 गिलास पानी जरूर पीएं। इसके अलावा अपनी डाइट में तरल पदार्थों को शामिल करें। 
9. आंखों को दिन में 2-3 बार साफ पानी से धोएं और भरपूर नींद लें। 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static