सर्दियों में इन 10 चीजों का सेवन करना हो सकता है खतरनाक

punjabkesari.in Monday, Jan 08, 2018 - 10:46 AM (IST)

उत्तर पश्चिमी भारत में दिन-प्रतिदिन ठंड बढ़ती ही जा रही है। लगातार मौसम में गिरावट आने से लोगों को बहुत-सी बीमारियों का सामना करना पड़ रहा है। इन सर्द हवाओं के कारण 5 मे से 3 तीन लोग सर्दी-जुकाम, वायरल फीवर, गला खराब, जोड़ो में दर्द, हाथों- पैरों में सूजन जैसी समस्याएं से ग्रस्त हो ही जाते हैं। इन बीमारियों से छुटकारा पाने के लिए लोग बहुत सी दवाओं का सेवन करते हैं लेकिन कई बार इन से साइड- इफैक्ट भी हो जाता है। एेसे में सर्दियों में खान-पान का ध्यान रखकर भी इन छोटी-मोटी बीमारियों से बचा जा सकता है लेकिन कुछ चीजें ऐसी भी हैं जिनका सेवन करने से आप इस मौसम में ज्यादा बीमार पड़ सकते हैं। आइए जानें किन चीजों से परहेज करके खुद को हैल्दी रखा जा सकता है। 

 

1. शराब 
ठंड से बचने के लिए अधिकर लोग शराब का सेवन करते हैं लेकिन इसको पीने से शरीर का तापमान एक दम बढ़ जाता है, जिससे ठंड लगने का खतरा बना रहता है। सर्दी- जुकाम जैसी समस्याओं से बचने के लिए सर्दियों में शराब का सेवन न करें।

PunjabKesari

2. ठंडी चीजें
इस मौसम में आइसक्रीम, कॉल ड्रिंक व अन्य ठंड़ी चीजों का सेवन न करें। इनका सेवन करने से गला खराब होने लगता हैं। गला खराब होने पर नमक के पानी से गरारे करें। सुबह-शाम गरारे करने से गले की खराश दूर जाएगी।

 

3. रेड मीट
सर्दियों में रेड मीट, अंडे नहीं खाने चाहिए। इनमें प्रोटीन की मात्रा अधिक होने के कारण गले में बलगम बनने लगता है, जिससे खांसी की समस्या होने का खतरा बना रहता है।

 

4. ऑफ सीजन फ्रूट
मौसम के हिसाब से फ्रूट का सेवन करें। ऑफ सीजन फ्रूट खाने से हल्दी होने की बजाए व्यक्ति बीमार हो सकता है। कुछ लोग इस मौसम में केले,तरबूज आदि का सेवन करते हैं, जो बीमारियों की वजह बन सकते हैं। 

 

5. मीठा कम खाएं
ज्यादा मीठा खाने से इम्यून सिस्टम कमजोर होने लगता है, जिससे शरीर में बैक्टीरिया बनने लगेगा। बैक्टीरिया शरीर को रोगो से लड़ने की क्षमता को कम कर देता है। नैचुरल मीठा खाने से प्रतिरोधक क्षमता को नुकसान नहीं पहुंचता। 

PunjabKesari

6. दूध
दूध की तासीर ठंडी होती है। ठंड में इसका अधिक सेवन करने से कफ बनने लगता है जिन लोगों की पहले से ही छाती जाम हो उनको दूध का सेवन करने से बचना चाहिए। दूध पीने से यह परेशानी और बढ़ जाएगी और सांस लेने में तकलीफ हो सकती है। ठंड़े की बजाए गर्म दूध का सेवन करें। इसमें हल्दी, गुड़ या फिर शहद डाल कर भी पी सकते हैं। 

 

7. फ्राइड फूड्स 
सर्दियों के मौसम में फ्रेंच फ्राइज, चिप्स, जंक फूड का सेवन करने से बचना चाहिए। सर्दियों में ज्यादातर लोग बैठकर ही समय व्यतीत करते हैं, जिसके कारण खाना अच्छे से नहीं पच पाता। इससे पेट संबंधित बीमारियां होने लगती हैं। इस मौसम में तला हुआ खाना खाने के बाद ठंडा पानी पीने से गला भी खराब हो जाता है।

 

8. घी
घी खाना सेहत की लिए फायदेमंद होता है लेकिन सर्दियों में इसका सेवन करने से सर्दी-जुकाम हो सकता है। घी में फैट की मात्रा अधिक होने के कारण शरीर को बीमारियों से बचाने वाले तत्वों में कमी आ जाती है, जिससे व्यक्ति बीमार हो जाता है।

PunjabKesari
 

9. मैदा 
मैदे से बनी चीजों का सेवन भी सर्दियों में करने से बचे। सर्दियों के मौसम में मैदे से बनी चीजों को पचाना मुश्किल होता है। जब खाना अच्छे से नहीं पचता तो बहुत-सी बीमारियां होने लगती हैं।

 

10. लाल मिर्च
सर्दियों में लाल मिर्ची का खाने से पाचन तंत्र कमजोर हो जाता है,जिससे एसिडीटी,गैस, कब्ज जैसी समस्याएं होने लगती हैं। लाल मिर्च से मितली और डायरिया का डर का खतरा भी बना रहता है।

PunjabKesari


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static