प्रैग्नेंसी में ना खाएं ये 8 चीजें, हो सकता है Miscarriage!

punjabkesari.in Sunday, Apr 15, 2018 - 12:01 PM (IST)

प्रैग्नेंसी में महिलाओं को खुद का पहले से ज्यादा ध्यान रखना चाहिए। इस समय उनके द्वारा ली गई कोई भी गलत डाइट बच्चे को नुकसान पहुंचा सकती है। जो महिलाएं पहली बार मां बनने वाली होती है उनको पता नहीं होता कि प्रैग्नेंसी में कौन सी चीज खानी चाहिए और कौन सी नहीं। यहीं कारण है की वह अनजाने में कुछ ऐसा खा लेती है जो होने वाले बच्चे के लिए हानिकारक होता है। गलत खान-पान के कारण मिसकैरेज होने का खतरा बना रहता है। आज हम आपको ऐसे ही कुछ फ्रूडस के बारे में बताने जा रहें है जिसके सेवन से प्रैग्नेंसी के दौरान गर्भपात हो सकता है।

 

1. कच्चा पपीता 
इसमें मिनरल्स, कैल्श‍ियम, फाइबर, फ्लेवोनॉइड और कैरोटेनॉयड होता है जो कोलोन कैंसर से बचाता है। मगर महिलाओं को प्रैग्नेंसी में पपीता नहीं खाना चाहिए। इसकी तासीर गर्म होने के कारण प्रैग्नेंसी में मिसकैरेज हो सकता है।


2. शराब 
एक शौध से यह बात साबित हुई है कि गर्भावस्था में शराब पीने से बच्चे और मां दोनों को नुकसान होता है। इस अवस्था में मां द्वारा पी गई शराब की एक बूंद भी बच्चे को प्रभावित कर सकती है। इसको पीने से गर्भपात भी हो सकता है।

 

3. जरूरत से ज्यादा नमक
प्रैग्नेंसी में ज्यादा नमक नहीं खाना चाहिए। इसको खाने से महिला का ब्लड प्रेशर लैवल बढ़ता है जो मिसकैरेज का कारण बनता है। ज्यादा नमक खाने से हाथों-पैरों, चेहरे की सूजन भी बढ़ जाती है।

 

 

4. सी फ्रूड
सी फ्रूड में ओमेगा 3 फैट एसिड और मरक्यूरी भी होती है। जो गर्भ में यूटेरस की दिवारों को सिकोड़ देता है। इसको खाने से बच्चा दिमागी तौर पर कमजोर पैदा हो सकता है। प्रैग्नेंसी क्रेब, शार्क और मछली के मांस का सेवन न करें।

 

PunjabKesari

 

5. कच्चा अंडा 
प्रैग्नेंसी के दौरान कच्चा अंडा खाने से फूड प्वॉयजनिंग हो सकती है। इससे महिला को उल्टी, दस्त, पेट में दर्द, सिर दर्द, बुखार हो सकता है। जो मां और बच्चे दोनों के लिए हानिकारक हो सकता है।

 

6. अनानास 
जिन महिलाओं को इससे एलर्जी हो उनको इस अवस्था में अनानास खाने से बचना चाहिए। इसको खाने से गर्भवती महिला की सेहत खराब हो सकती है।

 

7. फ्रूटस
वैसे तो प्रैग्नेंसी में फ्रूटस खाना सेहत के लिए अच्छा होता है। मगर कुछ फ्रूटस एेसे होते है जिनको खाने से बच्चे को नुकसान पहुंच सकता है। पाइनएप्पल, अंगूर को आखिर के तीन महिनों में खाने से समय से पहले प्रसव हो सकता है जोकि बच्चे के लिए हानिकारक होता है।


8. एलोवेरा 
प्रैग्नेंसी में महिलाओं को एलोवेरा का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए। इसमें anthraquinones होता है जो इस अवस्था में महिला की सेहत को खराब कर सकता है। इससे गर्भपात हो सकता है इसलिए प्रैग्नेंसी में एलोवेरा का इस्तेमाल करने से बचे।



 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static