शादी के बाद अपने पार्टनर से जरूर पूछें ये 6 सवाल

punjabkesari.in Sunday, Oct 15, 2017 - 02:06 PM (IST)

शादी के बाद पति पत्नी में कई बातें होती है लेकिन इसके बावजूद भी महिलाएं अपने पार्टनर से कुछ बाते करने में हिचकाती है। रिलेशनशिप को मजबूत और बेहतर बनाए रखने के लिए यह बहुत जरूरी है कि आप अपने पार्टनर से हर बात करें। इसलिए अपने पार्टनर से कभी इन बातों को करने में परेशान न हों।
 

1. उनकी आदतें और पसंद
शादी के बाद आप अपने पार्टनर से उनकी आदतों और पसंद के बारे में खुल कर पूछें और अपने बारे में भी बताएं। इससे आप दोनों को एक दूसरे को जानने का मौका मिलेगा।

PunjabKesari

2. रोमांटिक विचार
अक्सर लड़कियां अपने पार्टनर से इस बारे में पूछने से शर्माती है। शादी के बाद आप अपने पार्टनर से खुल कर इस बारे में पूछ सकती है कि आपका पार्टनर इसके बारे में क्या सोचता है।

PunjabKesari

3. फैमिली प्लानिंग
शादी के बाद अपने पार्टनर से बच्चों की फ्यूचर प्लानिंग करने में को बिल्कुल न झिझकें। शादी के बाद अपने पार्टनर से जरूर पूछें कि वो कब और कितने बच्चें चाहते है।

PunjabKesari

4. रिश्ते में प्यार से बढ़कर क्या है
अपने पार्टनर से यह सवाल सिर्फ लड़कियों ही नहीं बल्कि लड़को को भी पूछना चाहिए। इससे रिश्ते को आराम से आगे बढ़ाने में मदद मिलती है।

PunjabKesari

5. कोई चीज से करते हैं नफरत
शादी के बाद पार्टनर के अचानक नराज होने पर आपको इसकी वजह समझ नहीं आती। ऐसे में अच्छा होगा कि आप पार्टनर से उनके नराज होने वजह पहले ही जान लें।

PunjabKesari

6. पुरानी गर्लफ्रेंड
पार्टनर से उनकी पुरानी गर्लफ्रेंड के बारे में पहले ही जान लें। इससे शादी के बाद आप पार्टनर पर शक नहीं करेगी। अगर उनकी कोई पुरानी गर्लफ्रेंड होगी भी तो वो भी आपको पता होगा।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static