हेल्थ पर चलाएं, अरोमा का जादू

punjabkesari.in Saturday, Feb 25, 2017 - 04:11 PM (IST)

सेहतः यह बहुत ही प्राचीन आयुर्वैदिक पद्धति है जिसका प्रयोग बहुत से रोगों के निदान में किया जाता है। यह स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लाभदायक होता है। “अरोमा” का अर्थ होता है “खुशबु” यानी अरोमाथैरेपी एक ऐसी चिकित्सा पद्धति है, जिसमें बहुत सारे रोगों का इलाज़ विभिन्न प्रकार की प्राकृतिक खुशबुओं का प्रयोग करके किया जाता है। अरोमाथेरेपी में जिन एसेंशियल ऑइल्स का इस्तेमाल किया जाता है जो कि प्लांट्स, हर्ब्स, पेड़ों, फूलों आदि का तत्व होता है जिनसे होने वाले फायदों के कायल हो  जाएंगे। क्या हैं फायदे?
 

- बंद नाक खोले
इन दिनों बदलते मौसम में जुकाम की समस्या बहुत ही आम है, जिसमें बंद नाक परेशानी का कारण बन जाता है। ऐसे में अगर आप नीलगिरी के तेल की कुछ बुंदें डाल कर स्टीम लें तो आपको बंद नाक से फ़ौरन मुक्ति मिल जाएगी।

- सिर दर्द भगाएं 
आज हर इंसान अपनी लाइफ में इतना बिजी हो गया है। आजकल लोगों की दिनचर्या ऐसी है कि उनको आए दिन सिरदर्द की समस्या का सामना करना पड़ता है। ऐसे में रोजमेरी ,लैवेंडर व पुदीने की खुशबु सिरदर्द की समस्या से जल्दी निजात दिला सकती है।

- डाइजेशन सुधारे 
जिन लोगों को डाइजेशन की से सम्बंधित कोई समस्या है तो इसमे अरोमाथैरेपी रामबाण का काम करता है। तुलसी और चंदन की खुशबु डाइजेशन से सम्बंधित समस्या को दूर करने में बहुत ही प्रभावी है। 

 - अनिद्रानाशक 
कई लोगों को नींद ना आने की भी समस्या होती है ऐसे में लैवेंडर , कैमोमाइल , नारंगी आदि खुशबुए भी नींद लेने में बहुत ही कारगर सिद्ध होती हैं। फिर चाहे आप इनके लिए अरोमालैम्प का प्रयोग करें  या फिर ऑइल का। इसके अलावा अच्छी नींद के लिए आप तकिये के नीचे लैवेंडर रख कर भी सो सकते हैं।

- डिप्रैशन से मुक्ति 
जैस्मिन और कैमोमाइल की खुशबु ना सिर्फ डिप्रेशन जैसी समस्या से राहत दिलाती है बल्कि यह मूड पर भी बहुत सकारात्मक प्रभाव डालती है।

- खूबसूरती बढ़ाएं 
रोज़ और जैरेनियम ऑयल में यह गुण होता है जो धुप से झुलसी हुई त्वचा को ठीक कर के उसे एक चमक देती है।  इसके अलावा ट्री ऑयल पिम्पल को ठीक करता है तो वहीं रोज़ ऑयल त्वचा को ग्लो दे कर उसकी खूबसूरती बढ़ता है।

- सैक्स लाइफ को बेहतर बनाएं 
चन्दन ,चमेली और गुलाब की खुशबु से शरीर में सेक्स से सम्बंधित हार्मोन में तेज़ी आती है और सेक्स से सम्बंधित समस्याएं भी दूर होती हैं। इसके अलावा लौंग का तेल भी सेक्स लाइफ को बेहतर बनाता है।

- फर्टिलिटी बढ़ाएं
शायद आपको सुन कर अजीब लग सकता है जीरे के तेल का प्रयोग फर्टिलिटी बढ़ने के काम में आता है।

                                                                                                                                                                                                                                                                             -ऋचा कश्यप
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static