इवेंट में डिजाइनर अनिता डोगरे के आउटफिट में दिखीं Anushka Sharma
punjabkesari.in Monday, Jan 29, 2018 - 09:47 AM (IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा हाल में ही मुंबई में कस्टम इवेंट अटेंड करने पहुंची। आलिया भट्ट, शाहरुख खान, रणवीर सिंह और श्रीदेवी भी इस इवेंट में शामिल हुए।
अनुष्का शर्मा इवेंट में ट्रैडीशनल लुक में दिखाई दीं। उन्होंने येलो गोटा पट्टी एम्बॉइडरी वर्क वाला अनारकली सूट पहना था जोकि डिजाइनर अनीता डोगरे ने डिजाइन किया था। सूट के साथ उन्होंने क्रीम कलर का दुपट्टा कैरी किया था जिसपर एम्बॉइडरी की हुई थी। मैचिंग ईयररिंग्स और हेयरबन उनके लुक को पूरा कर रहे थे। ऑल-ओवर अनुष्का अपने आउटफिट में बहुत ही खूबसूरत लग रही थी।
वहीं, आलिया भट्ट ब्लैक कलर के आउटफिट में नजर आईं। अपने आउटफिट के साथ आलिया ने सिल्वर ईयररिंग्स कैरी किए थे। इवेंट में अनुष्का आलिया के साथ खूब मस्ती करती दिखाई दीं।