सभी महिलाएं मर्दों से सुनना चाहती हैं ये 5 बातें

punjabkesari.in Tuesday, Jun 06, 2017 - 11:14 AM (IST)

पंजाब केसरी (रिलेशनशिप) : सभी महिलाओं को अपनी तारीफ सुनना बहुत पसंद होता है। शादी से पहले हो या उसके बाद महिलाओं की तारीफ करके उनसे हर बात मनवाई जा सकती है। महिलाओं को अपनी खूबसूरती के अलावा और भी कई बातें सुनने में अच्छी लगती हैं। आइए जानिए ऐसी ही कुछ बातों के बारे में जिन्हें मर्दों को महिलाओं से जरूर कहनी चाहिए।


1. खूबसूरती की तारीफ
महिलाओं को अपनी जिदंगी में तीन चीजें बहुत पसंद होती हैं। अच्छा खाना, पसंदीदा कपड़े और अपनी खूबसूरती की तारीफ सुनना। अगर आपकी भी कोई महिला मित्र है तो उसकी तारीफ जरूर करें, इससे वह अापकी तरफ आकर्षित हो जाएगी।

2. पहली गर्लफ्रैंड
जब भी लड़के अपनी किसी महिला मित्र से बातें करना शुरू करें तो उसे आकर्षित करने के लिए यही कहें कि वह उसकी पहली गर्लफ्रैंड है। भले ही इससे पहले आपकी कोई महिला मित्र रह चुकी हो। ऐसा सुनकर वह काफी खुश हो जाएगी।

3. अहमियत बताएं
महिला से बात करते समय अपनी जिदंगी में उसकी अहमियत बताएं। उसे यह विश्वास दिलाएं कि उसके बिना आपकी जिंदगी में कितना खालीपन है। ऐसी बातें सुनकर लड़कियां भावुक हो जाती हैं और जल्दी इप्रैंस होती हैं।

4. सुझाव लेना
अपनी किसी भी समस्या के लिए महिला मित्र से सुझाव जरूर लें। चाहे वह छोटा सा काम ही क्यों न हो। इसे महिला अपना सम्मान समझती हैं और उसकी नजर में आपकी इज्जत बढ़ जाती है।

5. प्यार जताएं
शादी-शुदा महिलाएं हो या गर्लफ्रैंड सभी को प्यार भरी बातें सुनना बहुत पसंद होता है। ऐसे में जब भी समय मिले उनसे प्यार जताएं और अपने दिल की भावनाएं उसके सामने रखें।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static