राशि से जानिए आपके पार्टनर में होंगे कौन से गुण ?

punjabkesari.in Wednesday, May 09, 2018 - 01:39 PM (IST)

लड़कियां किशोरावस्था से ही अपने जीवन साथी के सपने बुनने लगती हैं। वह मन ही मन में उनके बारे में सोचने लगते हैं।  मगर हर किसी को अपने ख्वाबों का राजकूमार नहीं मिल पाता। शादी के बाद पछताने से अच्छा है कि आप अपने होने वाले लाइफ पार्टनर की राशि से उनके बारे में जान लें। आज हम आपको राशि के हिसाब से लड़को के स्वभाव और उनेक गुणों के बारे में बताएंगे तो आइए जानते हैं उसके बारे में। 

 


1. मेष राशि
मेष राशि के पुरूष बहुत ही साहसी और निडर होते हैं। वह जिस काम को करने की ठान लेते हैं। उसको करके ही मानते हैं। ये थोड़े गुस्से वाले होते हैं। मगर अपने पार्टनर को खुश रखना इनको अच्छे से आता है। इस राशि वाले लोग अपने रिलेशनशिप को लेकर बहुत ज्यादा सीरियस होते हैं। जिस का हाथ एक बार थाम लेते है उसका साथ कभी नहीं छोड़ते। 

 


2. वृष राशि
इस राशि के पुरूष बहुत धैर्यवान और दयालु होते हैं। वह हर मुसीबत को समझदारी से हैंडल करते हैं। जहां तक बात रही शादी की तो यह तभी इस रिश्ते में पड़ते हैं जब यह पूरी तरह से अपनी जिंदगी में सैटल हो जाए। ये अपने लाइफ पार्टनर में भी समझदारी और सहनशीलता की उमीद करते हैं। 

 


3. मिथुन राशि
मिथुन राशि के लड़के देखने में बहुत सुंदर होते हैं। इस राशि वाले लड़के कभी भी अपने मन की बात किसी को नहीं बताते। इनके मन में क्या चल रहा है यह समझना सामने वाले के बहुत मुश्किल होता है। हैंडसम और गुडलुकिंग होने के कारण कोई भी लड़की इन के प्यार में पड़ जाती है। मगर मिथुन राशि के लड़के उससे ही प्यार करते हैं जो उनको अच्छी और सच्ची लगे। 

 


4. कर्क राशि
इस राशि के लड़के दिल के सच्चे और साफ होते हैं। रिश्ता चाहे कोई भी हो ये पुरी इमानदारी से उसको निभाते हैं। हर किसी के साथ बहुत जल्दी घुल-मिल जाते हैं। प्यार के मामले में बहुत रोमांटिक होते हैं। इनको अपने पार्टनर के साथ दूर देशों की सैर करना और घूमना बहुत अच्छा लगता है। 

 


5. सिंह राशि 
सिंह राशि के लड़के महत्वाकांक्षी होते हैं। अपनी आगे बढ़ने और महत्वाकांक्षी सोच के कारण ही यह लोग जीवन में हमेशा तरक्की करते हैं। प्यार के मामले में इस राशि के लड़के बहुत ही लक्की होते है। जिस लड़की से ये प्यार करते हैं उससे ही इनकी शादी भी होती है। 

 


6. कन्या राशि
इस राशि के लड़के बहुत ही वफादार, उदार सीधे और समझदार होते हैं। जो भी लड़की कन्या राशि के लड़के को प्यार करती है या जीवन साथी बनती है। उसके जीवन में हमेशा खुशियां ही खुशियां होती है। इमानदारी और अच्छाई से भरे ये लोग सच्च बोलने से कभी नहीं हिचकिचाते।

 


7. तुला राशि
तुला राशि के लड़कों को प्रोफैशनल और पर्सनल लाइफ में बैलेंस बनाना अच्छे से आता है। ना तो कभी काम को पीछे छोड़ते हैं और ना ही अपने रिश्तों को। अगर आप भी इस राशि के लड़के को प्यार करती हैं तो आप बहुत ही भाग्यशाली हैं।

 


8. वृश्चिक राशि
इस राशि वाले लड़के जल्दी किसी को कमिमेंट नहीं करते। मगर जब वह एक बार किसी रिश्ते में पड़ जाते हैं तो फिर उस से कभी पीछे नहीं हटते। इनकी सबसे बड़ी खूबी है वफादारी। ये अपने हर रिश्ते के प्रति बहुत वफादार होते हैं। 


9. धनु राशि 
धनु राशि के लोग ये स्मार्ट, फनलविंग होने के साथ बहुत इंटेलिजेंट भी होते हैं। ये लड़के अपने हर काम को खुद करना पसंद करते हैं। अगर बात प्यार की करे तो ये इस मामले में थोड़े कच्चे होते हैं। एेसे लोग अपने पार्टनर को बहुत ज्यादा खुश नहीं रख पाते! 

 

10. मकर राशि
जिन लड़को की राशि मकर होती है। उनेक सिर पर काम का नशा चड़ा रहता  है। ये लोग परिवार वालों से ज्यादा महत्व अपने काम को देते हैं। मकर राशि वाले पुरूष घंमडी और नखरे वाले जरूर होते हैं। मगर जब एक यह किसी के प्यार में पड़ जाते हैं तो उनका साथ कभी नहीं छोड़ते।

 


11. कुंभ राशि
कुंभ राशि वाले पुरूष  इंटेलिजेंट, स्वतंत्र होते हैं। इनमें बोलने की एक अद्भूत कला होती है। यह अपनी इस कला से किसी को भी बहुत जल्दी प्रभावित कर लेते हैं। इस राशि वाले शरारती भी होते हैं और गहरी सोच वाले भी। अपने लक्ष्य को पूरा किए बिना इनको चैन नहीं आती। जिन लड़कियों को लाइफ पार्टनर इस राशि वाला होता है उनको शादी के बाद कभी कोई परेशानी नहीं आती। 

 


12. मीन राशि
इस राशि के लोग बहुत ही ज्यादा इमोशनल होते हैं। ये बहुत जल्दी ही किसी पर भी भरोसा कर लेते हैं। मीन राशि के लोग बहुत ज्यादा रोमांटिक होते हैं। ये अपने पार्टनर को खुश करने के लिए कुछ भी कर सकते हैं। 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static