गर्लफ्रैंड गुस्‍सैल होगी या नखरीली, जानें राशि के हिसाब से उसका नेचर

punjabkesari.in Monday, Mar 26, 2018 - 04:09 PM (IST)

रिलेशनशिप में पड़ जाने के बाद लड़का-लड़की दोनों की जिंदगी ही बदलाव आ जाता है। हर चीज को लेकर उनका नजरियां बदल जाता है। धीरे-धीरे वह एक-दूसरे की आदतें भी अपनानी शुरू कर देते है लेकिन इन सबके लिए जरूरी है एक-दूसरे को समझना बहुत जरूरी होता है। अगर गर्लफ्रैंड की नेचर को समझ लिया जाए को रिलेशनशिप का दौर रिश्ते को आगे बढ़ाने में मददगार हो सकता है। आप भी अपनी गर्लफ्रैड को समझ नहीं पा रहे तो उसकी राशि आपको लिए मददगार साबित हो सकती है। जिससे आप पता लगा सकते हैं कि उसका स्वभाल गुस्सैल है या फिर नखरे वाला।  

 

1. मेष राशि
इस स्वभाव की लड़कियां गुस्सैल और चिड़चिड़ी होती है। स्वभाव से यह शत्रुता नहीं रखती लेकिन एक बार प्यार में पड़ जाने के बाद यह बच्चों की तरह व्यवहार करती हैं। 
 

2. वृषभ राशि
इस राशि की लड़कियां पार्टनर के विए वफादार रहती हैं। व्यवहार बेहद सरल और ये धीमी आवाज में बोलने वाली होती हैं। 
 

3. मिथुन
खुल कर जिंदगी जीने की तमन्ना रखने वाली मिथुन राशि की लड़कियां शांत होने के साथ-साथ चंचल स्वभाल की होती हैं। 
 

4. कर्क 
कर्क राशि की लड़कियां नेचर के हिसाब से देखभाल और पार्टनर की फिक्र करने वाली होती हैं। इसके साथ ही ये अपने दिल की बात किसी से नहीं कहती। 
 

5. सिंह
इस राशि की लड़कियां हर तरह से अपने रिश्ते को कायम रखने की कोशिश में लगी रहती हैं। इसके साथ ही ये पूरी तरह से आत्मविश्वास के साथ भरी होती हैं। 
 

6. कन्या 
कन्या राशि का लड़किया किसी पर जल्दी विश्वास नहीं करती। इसके साथ ही प्यार में पड़ने के बाद पार्टनर को पूरी तरह से अहमियत देती हैं। 
 

7. तुला
इस राशि का लड़कियां जीवनसाथी के दिल के करीब होती हैं। ये अपने पार्टनर का पूरी तरह से ध्यान रखती है। 
 

8. वृश्चिक 
आपकी गर्लफ्रैंड वृश्चिक राशि की हैं तो आपको थोड़ी परेशानी हो सकती है। यह फैसले में किसी भी तरह का हस्तक्षेप पसंद नहीं करती है।
 

9. धनु 
इस राशि की लड़कियां पार्टनर को जल्दी अपनी ओर आकर्षित कर सकती हैं। अपनी लव लाइफ को बेहतर बनाने के लिए ये हर तरह से पूरा यत्न करती हैं। इसके साथ ही ये नखरीली भी होती है। 
 

10. मकर
मकर राशि की लड़कियां स्वभाव से मेहनती और सुलझी हुई होती हैं। पार्टनर को लेकर इनके मन में बहुत सी इच्छाएं होती हैं। 
 

11. कुंभ 
प्यार में इस राशि की लड़कियां बहुत वफादार होती हैं। अपने पार्टनर से भी ये इसी वफादारी की उम्मीद करती हैं। 
 

12. मीन
इस राशि की लड़कियों का स्वभाव बिल्कुल बच्चों की तरह होता है। स्वाभाव से शर्मिली होने के साथ ही ये लड़कियां पार्टनर के हिसाब से ही अपनी जिंदगी जीती हैं। 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static