किचन में फेंगशुई के अनुसार रखें गैजेट्स, घर में आएगी खुशहाली

punjabkesari.in Sunday, May 13, 2018 - 11:49 AM (IST)

किचन एक एेसी जगह है जहां पर घर की महिलाएं ज्याद रहती हैं। उनका आधे से ज्यादा समय यहां ही बितता है। रसोई घर में लगी चीजों का घर के  लोगों पर अच्छा और बुरा दोनों तरह का प्रभाव पड़ता है। अाज हम अापको फेंगशुई के अनुसार बताएंगे कि किचन का सामान किस दिशा में रखना चाहिए। सही दिशा में रखा सामान घर में पॉजीटिव एनर्जी लाता है। तो आइए जानते हैं फेंगशुई के अनुसार गैजेट्स रखने की सही दिशा कौन सी है। 


1.  फ्रिज
फ्रिज हर घर में होता है लोग अपने हिसाब से कहीं पर भी इसको रख देते हैं। जो की घर के लोगों पर गलत प्रभाव डालता है। परिवार में हमेशा खुशी का मौहल रखने के लिए फ्रिज को दक्षिण-पश्चिम दिशा में रखें।

 

2. वॉशिंग मशीन
बॉशिंग मशीन को भी सही जग पर रखना बहुत जरूरी है। इसको उत्तर दिशा में रखना चाहिए। इस दिशा में रखने से घर में कोई नैगिटिव एनर्जी का वास नहीं होता। 


3. माइक्रोवेव
अगर आप के घर में माइक्रोवेव है तो उसको पश्चिम दिशा में रखना चाहिए। इस दिशा में रखा धातु का सामान घर में पॉजीटिव एनर्जी लाता है। 

 

4. रसोई गैस
रसोई गैस को कभी दरवाजे के सामने नहीं रखाना चाहिए। अगर आपका बर्नर दरवाजे के सामने है तो इससे घर में नेगेटिव एनर्जी के साथ-साथ कई तरह की परेशानियां आती हैं। नेगेटिव एनर्जी को दूर करने के लिए रसोई गैस को सही दिशा में रखें।

 

5. सिंक 
रसोई घर में कभी भी सिंक को दक्षिण में नहीं लगाना चाहिए। इस दिशा में लगाने से घर में कलेश रहता है। सिंक को हमेशा उत्तर दिशा में ही रखें क्योंकि इस दिशा का संबंध पानी से होता है। 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static