राशि के हिसाब से जाने कैसा Kisser है आपका पार्टनर

punjabkesari.in Wednesday, Mar 07, 2018 - 05:27 PM (IST)

शादीशुदा रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए भरोसे, विश्वास के साथ प्यार का होना भी बहुत जरूरी है। प्यार जताने का सबसे अच्छा तरीका है किस। किस रोमांस का हिस्सा होने के साथ-साथ प्यार और सम्मान का प्रतीक भी है। जब दो लोग किसी के प्यार में होते हैं तो किस उन दोनों की नजदीकियों को बढ़ाने का काम करती हैं। छोटी-छोटी बातों पर प्यार जताने के लिए भी आप पार्टनर को फोरहेड किस देते है लेकिन आज हम आपको राशि के हिसाब से बताएंगे कि आपका पार्टनर किस तरह का किसर है। तो चलिए जानते है कौन-सी राशि वाले किस तरह के Kisser होते हैं?
 

1. मेष 
मेष राशि वाेले लोग हर किस को इस तरह से करते हैं जैसे मानों उनकी जीवन की आखरी किस हो। वह अपने हर पल को एंजॉय करना चहता है। वह अपने पार्टनर को हमेशा खुश रखना जानते हैं।

PunjabKesari

 

2. वृष
वृष राशि के लोगों को पैशनेट किसर कहा जा सकता है। ये अपनी मन के भावों को किस के जरिए अपने पार्टनर को महसूस करवाना चाहते हैं। इनके द्वारा की गई किस हल्की और कामुकता से परिपूर्ण भी होती है।

PunjabKesari

3. मिथुन 
इस राशि के लोग बातों ही बातों में अपने पार्टनर को किस कर लेते हैं। यह अपने लवर को इस बात का यकीन दिलाना चाहते हैं कि वह हमेशा इसी तरह से अपने पार्टनर को प्यार करते रहेंगे। 

 

4. कर्क
इस राशि लोगों को बेहद प्यार और नाजुकता के साथ किस करना अच्छा लगता है। ये लोग अपने पार्टनर को इस तरह किस करते हैं कि वह उनके दीवाने हो जाते हैं।  

 

5. सिंह
इस राशि के किस करने के दौरान अपने आंखों को बंद कर लेते हैं। अपने पार्टनर को अच्छा महसूस करवाना इस राशि वालों को अच्छे से आता है। सिंह राशि वाले बेहद पैशनेट किसर होते हैं। 

PunjabKesari

6. कन्या
कन्या राशि की महिलाएं उस इंसान को ही किस करती हैं जिनको वह अपने दिल के बेहद करीब मानती हैं। अपने केयरिंग नेचर के चलते इस राशि के लोग अपने पार्टनर को पलकों पर बिठा कर रखते है।

 

7. तुला 
तुला राशि वाले लोग किस करने के दौरान अपने पार्टनर को मंत्र मुग्ध कर देते है। पार्टनर को एेसा लगता है जैसे उस पर किसी तरह का मंत्रफूका गया हो।

 

8. वृश्चिक
वृश्चिक राशि वालों को नई-नई तरह की किस करना बेहद पसंद होता है। इन लोगों को फ्रेंच किस से लेकर बटरफ्लाई किस करना अच्छा लगता है। ये किस करने में बहुत अच्छे होते हैं।

PunjabKesari

 

9. धनु 
इस राशि के लोगों को किस करने के दौरान अपने पार्टनर के बालों के साथ खेलाना अच्छा लगता है। ये अच्छे किसर होने के साथ ही अपने पार्टनर को खुश करने के लिए कुछ भी कर सकते हैं।

 

10. मीन 
इस राशि के लोग बेहद बेहद नाजुकता से किस करना शुरू करते हैं और बहुत गहराई के साथ करते हैं। ये अपनी किस को पूरी तरह से एंजॉय करते हैं जैसे मानों वह इस पल को सहेजकर रखना चाहते हो। 

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static