उम्र के हिसाब से डाइट में शामिल करें फाइबर तभी मिलेगा फायदा

punjabkesari.in Thursday, Jan 04, 2018 - 06:21 PM (IST)

लंबी उम्र तक सेहतमंद रहना चाहते हैं तो पौष्टिक आहार लेना बहुत आवश्यक है और सिर्फ इनका सेवन ही नहीं बल्कि इनका पाचन भी ठीक ढंग से होना बहुत जरूरी है, जिसके लिए फाइबर जिम्मेदार होता है। शरीर को भरपूर फाइबर मिलेगा तो पाचन क्रिया भी दुरुस्त रहेगी हालांकि फाइबर से हमें किसी तरह का पोषण नहीं मिलता लेकिन फिर भी यह शरीर के लिए बेहद अावश्यक तत्व है।खासकर मोटापे के शिकार व  डायबिटीज के मरीजों को हर दिन फाइबरयुक्त आहार खाना बहुत जरूरी है। 

1. फाइबर है क्या?
फाइबर एक तरह का कार्बोहाइड्रेट हैं जो पांचन संबंधी प्रक्रियाओं को संचालित करने में काफी मदद करता है। यह दो तरह के होते हैं एक घुलनशील व दूसरा अघुलनशील फाइबर। घुलनशील फाइबर युक्त आहार पानी में आसानी से घुल कर गाढ़ा तरल जैल बनाते हैं जो कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने का काम करता है। वहीं ब्लड शुगर और डायबिटीज के मरीजों के लिए यह फायदेमंद होता है। अघुलनशील फाइबर शरीर में फालतू भोजन को साफ करने का काम करते हैं। यहीं फाइबर वजन को नियंत्रित करने का काम करते हैं। 

2. किन चीजों में होता है भरपूर फाइबर
PunjabKesari
आहार में अगर 25 से 35 ग्राम फाइबर हैं उसे हाई फाइबर डायट प्लान कहा जाता है।  फाइबर साबुत अनाज और नट्स में प्रचुर मात्रा में उपलब्ध होता है। इसके अलावा रेशेदार भोजन, स्ट्रॉबेरी, गेंहू, हरी पत्तेदार सब्जियों, सेब, पपीता, फलिया, मटर,अंगूर, खीरा, टमाटर, बीन्स वाले आहार राजमाह, लोबिया, सोयाबीन, रैस्पबेरी,अमरूद, छिलके वाली दालों, सलाद, एवोकाडो, शकरकंद, दलिया, बेसन और सूजी जैसे खाद्य पदार्थों में पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। 

3. कमी होने पर क्या होगा
फाइबर की कमी होने से शरीर मोटापे का शिकार हो जाता है। 
पेट साफ नहीं हो पाता जिससे कब्ज की परेशानी, एसिडिटी रहती है।
मुंह में छाले
आंतों का कैंसर
बवासीर की समस्या
दिल से जुड़ी प्रॉब्लम

4. वजन घटाने में कैसे मददगार है फाइबर 
PunjabKesari
फाइबर का मुख्य काम  पाचनतंत्र को हैल्दी रखना है। फाइबर का उपयुक्त सेवन करने पर पेट लंबे समय तक भरा रहता है जिससे बार-बार भूख नहीं लगती। यहीं गुण वजन कम करने में काफी मददगार होता है। फाइबर पाचन शक्ति को मजबूत बनाता है और हम जो भी खाते हैं, उसे पचाने में मदद करता है। 

5. कितनी मात्रा में लेनी चाहिए फाइबर 
50 वर्ष से अधिक महिला को 1 दिन में 21 ग्राम और पुरुषों को 30 ग्राम फाइबर, वहीं 50 वर्ष से कम उम्र की महिलाओं को 25 ग्राम व पुरुषों को 38 ग्राम फाइबर लेना चाहिए नहीं तो कब्ज हो सकती है।

6. ध्यान दें

वजन कम करने के लिए सिर्फ योग, एक्सरसाइज या डाइटिंग ही नहीं बल्कि आपको भरपूर फाइबर वाले आहार लेना भी बहुत जरूरी है। इससे मेटाबॉलिज्म सही रहता है। 

 

- वंदना डालिया 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static