7 ऐसे क्रिकेट कपल जिनकी उम्र में है काफी अतंर

punjabkesari.in Tuesday, Mar 14, 2017 - 12:01 PM (IST)

रिलेशनशिप : क्रिकेट को दुनिया की एक मुख्य खेल के रुप में जाना जाता है। यह कई लोगों का सबसे लोकप्रिय खेल है। भारत हो या कोई और देश क्रिकेट के सभी खिलाड़ियों का दुनिया में बहुत नाम है। कई क्रिकेटर्स ऐसे हैं जो अपनी पत्नियों से कई साल बड़े या छोटे हैं। सचिन तेंदुलकर से लेकर इरफान पठान तक ऐसे बहुत-से खिलाड़ियों की शादीशुदा जिदंगी के बारे में बात करेंगें।

1. सचिन तेंदुलकर
सचिन तेंदुलकर का नाम क्रिकेट के इतिहास में विश्व के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में गिना जाता है। इन्होंने खेल की  शुरुआत 15 नवंबर 1989 को पहले एकदिवसीय मैच से की। इनकी शादी 1995 में अजंली तेंदुलकर से हुई जो एक डॉक्टर हैं। इनकी पहली मुलाकात 1990 में एयरपोर्ट पर हुई और 5 साल एक दूसरे को अच्छे से जानने के बाद ये शादी के अटूट बंधन में बंधे। सचिन की पत्नी उनसे उम्र में 6 साल बढ़ी है। इनके 2 बच्चे हैं।

2. महेंद्र सिंह धोनी
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एम.एस. धोनी का जन्म 7 जुलाई 1981 को रांची में हुआ। इनकी शादी 2011 में अपनी बचपन की दोस्त साक्षी के साथ हुई। इनकी एक बेटी है और धोनी अपनी पत्नी से 7 साल बढ़े हैं।

3. इरफान पठान
इंडियन टीम के खिलाड़ी इरफान पठान का जन्म 24 अक्तूबर 1984 में वडोदरा शहर में हुआ। इनकी शादी अपने से 10 साल छोटी लड़की सफा बैग से 7 फरवरी 2016 को हुई। हाल ही में इनके घर एक बेटे का जन्म हुआ।

4. शिखर धवन
5 दिसंबर 1985 को जन्मे शिखर धवन भारतीय टीम के खिलाड़ी है। इनकी शादी 2015 में अपने से 10 साल बढ़ी लड़की से हुई। 2014 में इन दोनों की मुलाकात हुई और 1 साल बाद शादी के बंधन में बंधे।

5. शोएब अख्तर
पाकिस्तानी खिलाड़ी शोएब अख्तर एक तेज गेंदबाज रह चुके हैं। 25 जून 2014 को इनकी शादी अपने से 18 साल छाटी लड़की से हुई। इनकी पत्नी का नाम रबाब है।

6. वसीम अकरम
इनका जन्म 3 जून 1966 को पाकिस्तान के लाहौर शहर में हुआ। इनकी शादी एक आस्ट्रेलियन लड़की से हुई जो उम्र में इनसेे 17 साल छोटी है।

7. ग्लेन मैकग्राथ
आस्ट्रेलिया के खिलाड़ी मैकग्राथ की पहली पत्नी की कैंसर की वजह से मौत हो गई और 2009 को उन्होनें दोबारा अपने से 12 साल छोटी लड़की साराह से शादी की।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static