सोने से पहले जरूर पीएं सेब का सिरका, होंगे ये 7 फायदे

punjabkesari.in Tuesday, Sep 05, 2017 - 10:27 AM (IST)

सेब के सिरके के फायदे : सेब के सिरके का इस्तेमाल कई घरों में किया जाता है। इससे खाने का स्वाद दोगुना हो जाता है। सेब के सिरके में कई गुण होते हैं जो स्वाद के साथ-साथ सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। रोजाना रात को सेब का सिरका पीने से शरीर कई तरह की बीमारियों से दूर रहता है। आइए जानिए इसके इस्तेमाल और फायदों के बारे में..  मोटापा ही नहीं, इन रोगों में भी फायदेमंद हैं सेब का सिरका


1. पेट में अफारा
कई बार रात को खाना खाने के बाद वह सही तरह से पच नहीं पाता जिससे पेट में अफारा हो जाता है और नींद आने में दिक्कत होती है। ऐसे में 1 चम्मच शहद और 1 चम्मच सेब के सिरके को 1 गिलास गुनगुने पानी में मिलाकर पीएं। ध्यान रखें रात को सोने से आधा घंटा पहले इसका सेवन करना चाहिए। इससे खाना आसानी से पच जाएगा।


2. मोटापा
रोजाना रात को सोने से पहले 1 गिलास गुनगुने पानी में 2 चम्मच सेब का सिरका मिलाकर पीएं। इससे शरीर की एक्सट्रा कैलोरी बर्न होती है और मोटापा कम होता है।  वजन से लेकर डायबिटीज तक को कंट्रोल में रखें सेब का सिरका

PunjabKesari
3. डायबिटीज
डायबिटीज के रोगी के शरीर में जब शुगर की मात्रा काफी बढ़ जाए तो उसे भी सेब के सिरके का सेवन करना चाहिए। रोजाना रात को सोने से पहले 2 चम्मच सिरका पीने से फायदा होता है।
PunjabKesari
4. पेट में दर्द
कई बार पेट में मरोड़ या एसिडिटी की वजह से तेज दर्द होता है। ऐसे में सोने से पहले 1 चम्मच सिरके को थोड़े से गुनगुने पानी में मिलाकर पीने से दर्द से राहत मिलती है।  वजन कम करना है तो यूं करें सेब के सिरके का सेवन

PunjabKesari
5. गला खराब
मौसम बदलने के साथ ही गले में खराश और खांसी की समस्या हो जाती है। इसके लिए सोने से 1 घंटा पहले 1 चम्मच सिरके को गुनगुने पानी में मिलाकर पीएं। सेब के सिरके में मौजूद एंटी-बैक्टीरियल गुण खराब गले को जल्दी ठीक करते हैं।


6. टांगों में दर्द
मांसपेशियां कमजोर होने की वजह से कई बार टांगों में तेज दर्द होता है। ऐसे में 2 चम्मच सेब के सिरके को गुनगुने पानी में मिलाकर पीएं। इससे शरीर को पोटेशियम मिलता है जिससे दर्द से राहत मिलती है।


7. मुंह की बदबू
रोजाना ब्रश करने के बावजूद भी की लोगों के मुंह से बदबू आती है। ऐसे में रात को सोने से पहले 1 चम्मच सेब का सिरका पीएं। जिससे मुंह में जमा बैक्टीरिया दूर होंगे और दुर्गंध भी कम होगी।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static