6 कारण जिसके चलते लड़कियां सिंगल रहना करती हैं पसंद

punjabkesari.in Tuesday, Jun 12, 2018 - 12:01 PM (IST)

कहते है कि लाइफ पार्टनर के बिना पूरी जिंदगी बिताना काफी मुश्किल हैं लेकिन दुनियाभर में कुछ लड़कियां ऐसी भी जो बिना पार्टनर के जिदंगी बिताना पसंद करती है। जिसकी सबसे बढ़िया उदाहरण बॉलीवुड की एक्ट्रैस सुष्मिता सेन हैं लेकिन क्या आपने कभी जानने की कोशिश की है कि आखिर कुछ महिलाएं लाइफ में अकेले रहना ही क्यो पसंद करती हैं। अगर नहीं तो आज हम आपको उन्हीं कारणों के बारे में बताएंगे। 

 

1. अकेले में ही मिलती तसल्ली
कुछ लड़कियों को अकेले रहने में ही तसल्ली मिलती हैं क्योंकि उन्हें बिल्कुल पसंद नहीं होता कि कोई उनका मनोरंजन करें और उनकी हर बात का भागीदारी बनें। इन लड़कियों को मूल मंत्र ही अकेले रहकर खुशी भरी लाइफ जीना हैं क्योंकि इन्हें अकेले रहने में सुकून मिलता है। 

 

2. किसी से कोई जुड़ाव नहीं पसंद
ऐसी लड़किया किसी के साथ कोई लगाव या जुड़ाव पसंद नहीं करती। इसका मतलब ये नहीं सभी से अलग रहना पसंद है। ये लड़कियां किसी के साथ दिल लगाकर अपने आप हर्ट नहीं करना चाहती क्योंकि ऐसे रिश्तों में भावनात्मक रूप से जुड़ना पड़ता है। बस यही बात उन्हें पसंद नहीं आती। 

 

3. पुरुष हमेशा आकर्षित होते हैं
सिर्फ लड़के ही, नहीं बल्कि पूरा मसाज इस तरह की लड़कियों पर आकर्षित होता हैं, जो आत्मनिर्भर और भावनात्मक रूप से मजबूत होती है। लड़के अक्सर इस तरह की महिला को ही अपना लाइफ पार्टनर बनाना पसंद करते हैं। 

 

4. लोगों की कोई चिंता नहीं
कुछ लड़कियां हमेशा चिल करती हैं, उन्हें दुनियादारी से कोई मतलब नहीं होता कोई उनके बारे में क्या सोच रखता हैं। वह बस आजादी पसंद करती है और रोज-रोज की तू-तू, मैं-मैं सी बचना चाहती हैं। 

 

5. जिंदगी मे रोक-टोक नहीं चाहती
शादी के बाद काफी बातों पर ध्यान रखना पड़ता है और परिवार वालों की भी सुननी पड़ती है। बस यहीं कारण है कि कुछ महिलाएं अपनी लाइफ में किसी की रोक-टोक पसंद नहीं चाहती और शादी के बंधन में बंधना पसंद नहीं करती । 

 

6. सारे शादीशुदा लोग खुश नहीं रहते
माना कि लाइफ जीने के लिए एक पार्टनर की जरूरत होती है लेकिन यह बात भी सच है कि सभी शादीशुदा लोग खुश नहीं रहते है। बस शायद कुछ लड़कियां इसी डर की वजह से शादी नहीं करवाती। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static