कब्ज से हैं परेशान, अपनाएं ये 5 पक्के नुस्खे

punjabkesari.in Wednesday, Feb 08, 2017 - 05:43 PM (IST)

कब्ज का उपचार :  कब्ज यानि मल त्यागने में परेशानी होना। वैसे देखा जाए तो यह एक आम समस्या है जो कभी भी किसी भी उम्र में हो सकती हैं। लेकिन अगर ये समस्या आपको लंबे समय से है और आपने अभी तक इसका कोई उपचार नहीं किया है तो ऐसे में यह समस्या आगे जाकर आपके लिए एक गंभीर बीमारी का कारण बन सकती हैं। इसलिए आज हम कुछ ऐसे घरेलू 5 होममेड जूस लेकर आए हैं जिसकी मदद से आप कब्ज जैसी समस्या से आसानी से निजात पा सकते हैं।

 

1. सूखा जामुन

6 सूखे जामुन
आधा चम्मच शहद
आधा चम्मच जीरा पाऊडर
1 कप गर्म पानी

सबसे पहले 5 मिनट के लिए सूखे जामुन को गर्म पानी में भिगो लें। इसके बाद इसके बीज को निकाल दें और ब्लेंडर में बचा हुआ पानी और जामुन को अच्छी तरह पीस लें। अब इसमें शहद और जीरा पाऊडर मिला लें। एक मिनट के लिए दोबारा ब्लेंडर चलाएं। आपका सूखे जामुन का जूस तैयार है। 

 

2. नाशपती

2 नाशपती 
2 चम्म्च नींबू का रस
1 चुटकी काला नमक

सबसे पहले नाशपती को छोटे टुकड़ों में काटकर ब्लेंडर में पीस लें। पीसने के बाद एक गिलास में इसका रस निकाल लें। इसके बाद गिलास में नींबू का रस और काला नमक मिला लें। आपका नाशपती का जूस तैयार है। 

 

3. सेब

1 सेब
आधा चम्मच सौंफ पाऊडर
आधा कप पानी

सेब को सबसे पहले काट लें और ब्लेंडर में पीस लें। पीसने के बाद इसमें पानी डालें और दोबारा 1 मिनट के लिए ब्लेंडर चलाएं। जूस को एक गिलास में निकाल लें और ऊपर से इसमें सौंफ पाउडर डालें और अच्छी तरह से मिल लें। आपका सेब का जूस तैयार है। 

 

4. संतरा

1 कप संतरा
1 चुटकी काला नमक

ब्लेंडर की मदद से संतरे का रस अच्छी तरह निकाल लें। अब एक गिलास में संतरे का रस डालें और ऊपर से काला नमक मिलाएं। आपका संतरे का जूस तैयार है। 

 

5. नींबू

आधा नींबू
1 कप गर्म पानी
1 चम्मच शहद
आधा चम्मच जीरा पाऊडर

एक गिलास गर्म पानी में नींबू का रस, शहद और जीरा पाऊडर डाल कर अच्छी तरह मिला लें। आपका नींबू जूस तैयार है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static