भारत के 5 मशहूर धार्मिक स्थल, जहां महिलाओं की है नो एंट्री

punjabkesari.in Friday, Sep 15, 2017 - 11:29 AM (IST)

भारत में घूमने लायक कई खूबसूरत मंदिर है जहां लोग जाकर मनोकामनाएं मांगते हैं लेकिन यहां कुछ धार्मिक जगहें ऐसी भी हैं जहां सिर्फ पुरूष ही जा सकते हैं। इन जगहों पर महिलाओं का जाना मना है। आइए जानिए भारत के ऐसे ही कुछ मंदिरों के बारे में जहां महिलाएं नहीं जा सकती।

1. पद्मनाभस्वामी मंदिर (केरल)
केरल के तिरुअनंतपुरम शहर में एक मंदिर है जहां महिलाओं का प्रवेश नहीं हो सकता। विष्णु भगवान का यह मंदिर केरल का प्रमुख पर्यटक स्थल है। 
PunjabKesari
2. सबरीमला श्री अयप्पा (केरल)
इसे केरल के सबसे पुराने और भव्य मंदिरों में गिना जाता है। सबरीमला श्री अयप्पा मंदिर में सिर्फ भारतीय ही नहीं बल्कि विदेशों से भी श्रद्धालु आते हैं लेकिन इस मंदिर के अंदर 10 से 50 साल की उम्र तक की महिलाएं नहीं जा सकती।
PunjabKesari
3. कार्तिकेय मंदिर (राजस्थान)
राजस्थान के पुष्कर शहर में ब्रह्माजी का एकमात्र मंदिर यही है जो यहां का सबसे पुराना और खूबसूरत मंदिर है। इस मंदिर में भी महिलाएं नहीं जा सकती।
PunjabKesari
4. मुक्तागिरी जैन मंदिर (मध्यप्रदेश)
यह मंदिर मध्यप्रदेश के गुना शहर में है जो यहां का प्रमुख तीर्थ स्थल है। इस मंदिर में महिलाएं जा तो सकती हैं लेकिन वैस्टर्न कपड़े पहन कर जाने पर मनाही है। चाहे छोटी उम्र की लड़की हो या बड़ी, इस मंदिर में सभी को पारंपरिक कपड़े ही पहन कर जाना पड़ता है।
PunjabKesari
5. हाजी अली दरगाह (मुंबई)
सिर्फ मंदिर ही नहीं मुंबई की इस दरगाह में भी महिलाएं नहीं जा सकती। हाजी अली दरगाह की बहुत मान्नता है और लोग दूर-दूर से यहां माथा टेकने आते हैं लेकिन इस्लाम शरीयत कानून के अनुसार यहां महिलाएं नहीं जा सकती।
PunjabKesari


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static