ये 5 एक्सरसाइज करके रोज बर्न करें 400 कैलोरीज

punjabkesari.in Tuesday, Mar 13, 2018 - 04:39 PM (IST)

शारीरिक गतिविधियों को सुचारू ढंग से चलाने के लिए कैलोरी की भी आवश्यकता होती हैं। प्रत्येक व्यक्ति को प्रत्येक दिन में अधिक या कम कैलोरी की जरूर हो सकती है। कैलोरी की खपत हमारे सामान्य स्वास्थ्य, शारीरिक गतिविधि, आकार सहित कई कारकों पर निर्भर करती है। बदलते लाइफस्टाइल और खानपान की गलत आदतों की वजह से मोटापा बढ़ने लगता है। दरअसल, हम लोग अपनी डाइट में ऐसी चीजों को शामिल कर लेते हैं, जिनमें हाई कैलोरी होती है। ज्यादा मात्रा में कैलोरी लेने से मोटापा तेजी से बढ़ने लगता है। अगर आप सच में अपना वजन तेजी से कम करना चाहते है तो एक्सरसाइज ही नहीं जरूरी बल्कि सही एक्सरसाइज करें। आज हम आपको 5 ऐसी एक्सरसाइज के बारे में बताएंगे, जिनको रोजाना करके आप आधे मिनट में 400 कैलोरी बर्न कर सकते है। 

 

1. फास्ट वॉकिंग
रोजाना 30 मिनट के लिए 4 मील प्रति घंटे की गति से फास्ट वॉक करें। इससे लगभग 400 कैलोरी बर्न होती है। फास्ट वॉक आप दिन में कभी भी कर सकते है, जिससे मोटापा तो कंट्रोल रहेगा, साथ ही आपको ताजी हवा भी मिलेगी, जो सेहत के लिए बहुत जरूरी है। 

 

2. प्लायोमेट्रिक्स
प्लायोमेट्रिक्स एक्सरसाइज करके आप कम से कम समय में काफी कैलोरी बर्न की जा सकती हैं। इस एक्सरसाइज की मदद से आप महीने में लगभग 350 कैलोरी बर्न कर सकते है। 

 

3. स्‍क्‍वाट जंप
अपने दोनों पैरों को खोलकर किसी बेंच किसी बेंच के सामने खड़े हो जाए। फिर अपने घुटनों को मोड़े और कूल्‍हों को पीछे की ओर धकेलते हुए स्क्वाट की पोजीशन बनाएं। 
सीढ़ी से नीचे उतरें और फिर इस प्रक्रिया को दोहराएं। 

 

4. लंज जंप्‍स
पैरों को खोलकर रखें। अपने बाएं पैर को आगे करते हुए वीरासन की मुद्रा में बनाएं। अब अपने दाएं घुटने को बाएं टखने पर रखें। फिर इस पोजीशन में जमीन पर कूंदे। 

 

5. तैराकी
तैराकी से दिल की बीमारियों का खतरा बहुत कम होता है। इसके अलावा आप रोजाना 30 मिनट तैराकी करके 400 कैलोरी बर्न की जा सकती है। 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static