यूरोप घूमने जा रहे हैं तो इन जगहों की करें सैर

punjabkesari.in Monday, Feb 27, 2017 - 10:20 AM (IST)

ट्रैवलिंग टिप्स : हर किसी का सपना होता है कि वह अपने देश से बाहर एक बार किसी दूसरी कंट्री की सैर जरूर करें। इसके लिए लोग मेहनत भी काफी करते है और अपने काम में सफल भी हो जाते है। विदेशों में ऐेसी कई जगहें है, जिनकी खूबसूरती हमे अक्सर मौह लेती है। इन खूबसूरत जगहों में यूरोप भी आता है। यूरोप में कई जगहें, जिनको दूर-दूर से देखने के टूरिस्ट आते है। अगर आप भी यूरोप (Europe) जाने की तैयारी में है तो आज हम आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताएंगे, जहां का नजारा एक बार जरूर लेना चाहिए। 

यूरोप देश (Europe Countries)

 

स्विट्जरलैंड 

स्विस एल्प के साथ, स्विट्जरलैंड टूरिस्टों की सबसे पसंदीदा जगह है। यहां आप गर्मी को छोड़ ठंची-ठंडी हवा का नजारा लें सकते है। यहां आपको घनी और ऊंची-ऊंची बर्फ से ढकी पहाड़ियां दिखाई देगी। आप यहां स्‍कीइंग, पहाड़ों पर ट्रैकिंग, पैराग्लाइडिंग और हेली-स्‍कीइंग का लुत्फ भी उठा सकते हैं।

यूनाइटेड किंगडम 

इस देश में आपको घूमने के लिए कई जगहो मिल जाएगी। यहां नियो-क्‍लासिकल स्‍टाइल में बनीं एक से बढ़कर एक इमारत आपका दिल जीत लेंगी। यूके वन-स्‍टॉप शॉप की तरह है, जहां हर चीज आसानी से मिल जाती है। सबसे ज्यादा टूरिस्ट इसी जगहों में घूमने के लिए आते है। 

ग्रीस 

ग्रीस में आपको समुद्री बीच, द्वीप, आलीशन इमारतें और रोमांस की खुशबू बिखरने वाले वातावरण का अनुभव होगा। अगर आप अपने पार्टनर के साथ विदेश की यात्रा पर जा रहे है तो यह जगह आपके लिए बैस्ट है। यहां पत्थरों पर तराशी गईं मूर्तियों से लेकर इमारतों तक सब देखने वाला है।

फ्रांस 

यह ऐतिहासिक अलग संस्‍कृति के लिए दुनियाभर में मश्‍हूर है। फ्रांस को कला और संस्‍कृति का गढ़ माना जाता है। अगर आप फ्रांस घूमने जा रहे है तो अपने ज्यादा समय पेरिस में बिताएं क्‍योंकि बहुत थोड़े समय में कई बेहतरीन जगहें देखने को मिल जाएगी। अगर खाने की बात करें तो आपको यहां बेहतरीन खाना खाने को मिलेगा। 

जर्मनी 

जर्मनी रोमांच, रोमांस, फुरसत और कई अन्‍य चीजों का मिश्रण है। जर्मनी बहुत जल्‍द लव टूरिस्‍ट स्‍पॉट के रूप में उभरेगी। जर्मनी में हर सालभर त्यौहारो की गूंज बनी रहती है। अगर आप शॉपिंग करने के शौकिन है तो यह आपके लिए बैस्ट प्लेस है। 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anjali Rajput

Recommended News

Related News

static