ब्रोकोली खाने से टल जाएगा इन 4 प्रॉबल्म का खतरा

punjabkesari.in Wednesday, Nov 22, 2017 - 05:58 PM (IST)

ब्रोकोली, जो दिखने में बिल्कुल फूलगोभी की तरह होती है। ज्यादातर लोग इस्तेमाल सलाद के रुप में करते है। बहुत से लोग ऐसे भी है, जो ब्रोकोली का सूप या सब्जी बनाकर खाना पंसद करते है। भारत में ब्रोकोली का चलन तेजी से बढ़ रहा है लेकिन फिर भी यह आम लोगों में ज्यादा लोकप्रिय नहीं है। ब्रोकोली बहुत ही पौष्टिक सब्जियों में आती है, जिसमें एंटीऑक्सीडेंट और फाइटोकैमिकल्स मौजूद होते है। इसके अलावा ब्रोकोली में आयरन, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट्स, विटामिन्स भरपूर मौजूद है। इसका से शरीर स्ट्रोन बनता है और उसे कई बीमरियों से लड़ने की ताकत मिलती है। हम आपको बताएंगे कि ब्रोकोली खाने से हम किन-किन बीमारियों से बचे रहते है। 

 

- कैंसर से बचाव

PunjabKesari
ब्रोकोली में फाइटोकैमिकल्स मौजूद होता है, जो शरीर में जाकर हॉर्मोनस कैंसर से बचाएं ऱखता है। यह शरीर में पैदा होने कैंसर सेल्स को रोकती है और शरीर में मौजूद जहरीले तत्वों का बाहर निकालती है। ब्रोकोली को एंटी-कैंसर सब्जी भी कहा जाता है। 

- इम्यूनिटी बढ़ाएं
ब्रोकोली में विटामिन सी भरपूर होता है, जो बॉडी के इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है। इसके सेवन से शरीर को किसी भी प्रकार के संक्रमण से लड़ने की क्षमता मिलती है। यह बॉडी से टॉक्सिन्स को बाहर निकालती है और सर्दी-जुकाम से दूर रखती है। 

- स्वस्थ होगा दिल
ब्रोकोली में कैरोटीनोइड ल्यूटिन पाया जाता है, जो दिल की धमनियों को मोटा होने से रोकता है। इसके अलावा इसके सेवन से दिल का दौरा पड़ने का खतरा टल जाता है और कोलेस्ट्रॉल का लेवल कम हो जाता है। 

- आंखों के लिए फायदेमंद

PunjabKesari
 ब्रोकोली में बीटा-कैरोटीन तत्व होता है, जो विटामिन ए का अच्छा स्त्रोत है। इसके सेवन से आंखें स्वस्थ रहती है और मोतियाबिंद होने का खतरा कम होता है। इसको खाने से आंखों रोशनी बढ़ती है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static