स्वस्थ रहने के लिए जरूरी 10 टिप्स

punjabkesari.in Friday, Nov 04, 2016 - 11:56 AM (IST)

आजकल भागदौड भरी जिन्दगी में सेहत का ख्याल रखना भी बहुत जरूरी है। कई बार छोटी-छोटी परेशानियां हो जाती हैं और दवाइयों का भी इस पर असर नहीं पड़ता। ऐसे में सेहतमंद रहने के लिए कुछ टिप्स भी अपनाएं जा सकते हैं। जिससे आप सेहत से जुड़ी बहुत सी दिक्कतों से राहत पाई जा सकती है। 


1. मुंह के छाले ठीक न हो रहे हो तो इलायची के पाऊडर में शहद मिलाकर 3-4 बार लगाएं। 
2. मोटापे से परेशान है तो नारियल खाएं। इसमें फैट बहुत कम होता है। 
3. बॉडी पर सूजन है तो गुड़हल के फूल को पेस्ट बनाकर लगाने से सूजन कम हो जाती है। 
4. बच्चे को सर्दी जुखाम हो तो तुलसी का रस और अदरक के रस में शहद मिलाकर खाने से राहत मिलती है। 
5.सर्दियोें के कारण पैरों की ऊंगुलियों में सूजन आ जाए तो मटर को पीसकर काढा बनाकर उसमें सरसो का तेल डाल लें और इससे ऊंगुलियां धोएं इससे फायदा मिलता है। 
7. पाचन प्रक्रिया में गड़बड़ी हो तो पान का पत्ता चबाएं। इससे पाचन प्रक्रिया दुरूस्त होती है। 
8. आंखों की रोशनी कमजोर हो तो लोबिया के हरे बीजो को गुड के साथ खाने से लाभ होता है। 
9. बुखार न उतर रहा हो तो मौसंबी के जूस में पीसी सौफ और शक्कर मिलाकर पिएं। 
10. दस्त से परेशान है तो दही में जीरा पाऊडर डालकर खाएं। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static