10 ऐसे क्रिकेट खिलाड़ी जिन्होंने मौत को भी हरा दिया

punjabkesari.in Saturday, Mar 18, 2017 - 03:10 PM (IST)

लाइफस्टाइल : क्रिकेट को दुनिया की एक मुख्य खेल के रूप में माना जाता है। यह काफी लोगों की पसंदीदा खेल है। क्रिकेट के सभी खिलाड़ियों का नाम पूरी दुनिया मेंं मशहूर है। इस खेल के ऐसे बहुत से खिलाड़ी हैं जो मौत के मुंह से बाहर निकल कर आए। किसी को खेल के दौरान चोट लगी और कोई गंभीर बीमारी की चपेट से बाहर निकला। आइए जानिए 10 ऐसे ही क्रेिकेट खिलाड़ियों के बारे में 

1. महेंद्र सिंह धोनी
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एम.एस. धोनी हाल ही में मौत के मुंह से बाहर निकले। कुछ दिन पहले द्वारका के वलकम होटल में आग लग गई। इस दौरान धोनी अपनी टीम के साथ सातवीं मजिंल पर थे। आग की खबर फैलने पर तुंरत धोनी और पूरी टीम जान बचा कर होटल से बाहर आ गए।

2. युवराज सिंह
2012 में युवराज सिंह  गंभीर बीमारी से पीड़ित थे। उन्हें लंग कैंसर हो गया था। इसके बावजूद भी युवराज सिंह ने हार नहीं मानी और काफी इलाज के बाद इस बीमारी से छुटकारा पाया।

3. वरूण नायर
भारतीय टीम के खिलाड़ी वरूण नायर भी डूबते-डुबते बचे। 2015 में केरला में एक बोट फैस्टिवल के दौरान उनकी नाव पलट गई और वे पानी में गिर गए थे। बहुत मुश्किल से वह अपनी जान बचा कर बाहर निकले।

4. सबा करीम
पूर्व भारतीय विकेटकीपर सबा करीम को साल 2000 में गंभीर चोट लगने के कारण उनका करियर खत्म होने वाला था। विकेटकीपिंग करते समय सामने से आई गेंद उनकी आंख पर लग गई जिससे वे ग्लाओकोमा का शिकार हो गए।

5. वसीम अकरम
पाकिस्तानी खिलाड़ी वसीम अकरम 2015 में मौत के मुंह से बाहर निकले। उनकी कार पर किसी ने बंदूक से गोलीबारी की थी जिसमें वह बाल-बाल बचे।

6. एंड्रयू फ्लिंटॉफ
इंग्लैंड के खिलाड़ी एंड्रयू फ्लिंटॉफ ने 2007 के वर्ल्ड कप के दौरान मैच के एक दिन पहले शराब पीकर नाव में खूब मस्ती की और उनकी नाव पलट गई जिससे उनकी जान जाने से बची।

7. नारी कांट्रेक्टर
1960 में क्रिकेट के खेल में खिलाड़ी हैलमेट नहीं पहनते थे। उस समय भारत के खिलाड़ी नारी कांट्रेक्टर के सिर पर गेंद लग लई जिस वजह से वह 6 दिन तक बेहोश रहे। किस्मत से उनकी जान बच गई।

8. मुथैया मुरलीधरण
श्रीलंका के तेज गेंदबाज मुथैया मुरलीधरण 2014 में सुनामी की चपेट में आने से बचे। 

9. मनोज तिवारी
भारत के खिलाड़ी मनोज तिवारी को 2014 में रणजी मैच के दौरान हाथ में चोट लग गई थी। जिस वजह से उन्हें तुरंत हॉस्पिटल ले जाया गया।

10. माइकल कलार्क
आस्ट्रेलियाई खिलाड़ी माइकल कलार्क को स्किन कैंसर हो गया था। जिसके लिए उन्होंने सर्जरी भी करवाई। इसके बाद उनकी जान तो बच गई लेकिन सिर के बाल हमेशा के लिए चले गए। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static