आपके खर्राटे कर रहे हैं दूसरों की नींद खराब तो अजमाएं ये उपाय

punjabkesari.in Tuesday, Apr 11, 2017 - 12:57 PM (IST)

पंजाब केसरी (सेहत) : खर्राटे एक आम समस्या है जो पुरुषों और महिलाओं दोनों में होती  है। रात को सोते समय जब सांस लेने में मुश्किल होती है तो खर्राटे आने लगते हैं। इसके अलावा स्ट्रेस, गलत डाइट, नशे और हॉर्मोनल बदलाव के कारण भी यह समस्या हो सकती है। कुछ लोगों के खर्राटों की आवाज काफी तेज होती है जिस वजह से उनके पार्टनर को काफी परेशानी होती है। अपने लाइफस्टाइल और खाने-पीने की अादतों में थोड़ा बदलाव करके इस समस्या को दूर किया जा सकता है। इसके अलावा कुछ घरेलू उपायों से भी खर्राटों की समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है।

 1. शहद
रात को खर्राटों की समस्या न हो इसके लिए हर रोज सोने से पहले एक चम्मच शहद पीएं। इससे गले की नसों को आराम मिलता है और खर्राटों की प्रॉब्लम दूर होती है।

2. पोजीशन बदलें
कई लोग रात को पेट या पीठ के बल सोते हैं। ऐसे में उन्हें खर्राटों की ज्यादा समस्या होती है। इसके लिए अपने सोने की पोजीशन बदलने की कोशिश करें। हमेशा बाईं करवट सोने की आदत डालें। इससे खर्राटे कम आएंगे।

3. नाक साफ
नाक में धूल-मिट्टी जाने से या जुकाम होने पर भी सांस लेने में मुश्किल होती है जिससे खर्राटे आते हैं। इसके लिए रोजाना रात को सोने से पहले नाक अच्छी तरह साफ करके सोएं।

4. धूम्रपान
जिन पुरूषों को धूम्रपान की ज्यादा आदत होती है। उनमें खर्राटों की काफी समस्या देखी जा सकती है। खर्राटों कोे रोकने के लिए स्मोकिंग की आदत को छोड़ना जरूरी है।

5. गर्म पानी
रात को गर्म पानी पीने से सांस नली खुलती है जिससे खर्राटों की समस्या नहीं होती। इसके लिए जिन लोगों को खर्राटों की प्रॉब्लम है उन्हें रात को सोने से पहले एक गिलास गर्म पानी जरूर पीना चाहिए।

6. गरारे 
गले में सूजन होने से भी सांस लेने में परेशानी होती है जिससे खर्राटों की समस्या होती है। इसके लिए रात को सोने से पहले नमक वाले गर्म पानी से गरारे करें जिससे सूजन ठीक हो जाएगी।

7. लहसुन
लहसुन की 2-4 कलियों को सरसों के तेल में डालकर गर्म करें। रात को सोने से पहले इस तेल से छाती की मालिश करें जिससे सांस लेने में परेशानी नहीं होगी और खर्राटे नहीं आएंगे।

8. ठंडी चीजें
ठंडा पानी या आइसक्रीम खाने से सांस नली सिकुड़ जाती है जिससे खर्राटे आने लगते हैं। इसलिए रात को सोने से पहले कभी भी ठंडी चीजें न खाएं।

9. वजन
शरीर का वजन ज्यादा होने से भी खर्राटों की समस्या हो जाती है। इसके लिए वजन को कंट्रोल में रखें।

10. ब्लड प्रैशर
शरीर का रक्त चाप ज्यादा हो जाए तो इससे भी खर्राटों की समस्या झेलनी पड़ती है। 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static