10 हरे-भरे और स्वच्छ शहर, जहां घूमने के बाद आप भी कह उठेंगे वाह

punjabkesari.in Tuesday, Mar 06, 2018 - 12:37 PM (IST)


हरियाली और साफ-सफाई हर कोई पसंद करता है तो चलिए आज हम आपको ऐसी ही कुछ जगहों के बारे में बताते है, जहां आपको प्रदूषण और गंदगी का नामोनिशान तक नहीं मिलेगा। वहीं इनमें से कुछ शहरों को तो अपनी खूबसूरती और सफाई के कारण पुरस्तार भी मिल चुका है। अगर आप भी हरियाली से भरपूर और साफ-सुथरे शहर की तलाश कर रहे है तो यहां पर एक बार जरूर जाकर देखें। यहां घूमकर आपको काफी अच्छा महसूस होगा, लेकिन यहां पहुंचकर आपको कुछ नियमों का पालन भी करना होगा, तभी आप इन हरे-भरे शहरों की सैर कर सकते है। 


1. कोपेनहेगेन, डेनमार्क
कोपेनहेगेन, डेनमार्क की राजधानी है। इसे हरे-भरे शहरों की सूची पहला नंबर प्राप्त है। यहां लगभग 20 लाख लोग रहते है और हर किसी का पर्यावरण को सुरक्षित रखने में पूरा योगदान है। यहां आपकी बेहद सफाई नजर आएगी। अगर आप भी यहां जा रहे है तो साफ-सफाई तो पूरा ध्यान रखें। 

PunjabKesari
  
2. ऐम्स्टर्डैम, नीदरलैंड
यहां के लोग प्रदूषण को कम करने के लिए सिर्फ साइकिल ही इस्तेमाल करते है। इसीलिए यह दुनिया के सबसे बड़े पैमाने पर साइकिल चलाने वाला शहर माना जाता है। इस शहर की सडकें, गलियां साइकिल चलाने के लिए ही अच्छी तरह से बनाई गई हैं।

PunjabKesari

3. स्टॉकहोल्म, स्वीडन
स्टॉकहोल्म को यूरोप का पहला शहर कहा जाता है, जिसने यूरोप ग्रीन कैपिटल पुरुस्कार भी जीता है। इस शहर को ग्रीन सिटी बनाने की योजना 1970 से शुरू हुई। 
यह दुनिया का सबसे हरा-भरा शहर है।

PunjabKesari

4. वैंकोवर, कनाडा
अधिक आबादी और महंगे शहरों में से एक है वैंकोवर। इतना ही इस शहर का मौसम भी बेहद अच्छा है। इसलिए टूरिस्टों का यह पसंदीदा शहर बना हुआ है। 

PunjabKesari

5. लंदन, इंग्लैंड

लंदन शहर भी हरे-भरे प्लेस की गिनती में शामिल हो चुका है। लंदन को साफ-सुथरा बनाने के लिए काफी कोशिश भी की जा रही है। अगर आप भी लंदन शहर घूमने जा रहे है तो इस बात का खास ध्यान रखें कि यहां जाकर सफाई का ध्यान रखें। 

6. बर्लिन, जर्मनी
बर्लिन यूरोप का पहला सबसे हरा-भरा शहर है। इस शहर केवल ऐसे वाहन ही चलते है जो पर्यवरण को ज्यादा नुकसान न पहुंचाते हो। 

7. न्यूयॉर्क,संयुक्त राज्य अमेरिका
इस शहर में आपकी हरी-भरी इमारतें देखने को मिलेगी। इस शहर में ग्रीन हाउस गैस उत्सर्जन सबसे कम है।

8. सिंगापुर
औद्योगीकरण की वजह से सिंगापुर प्रदुषण ग्रस्त शहर बन गया था। 1992 में इस शहर को हरा-भरा बनाने का निर्णय किया गया।  अब यह शहर दुनिया के सबसे हरे-भरे और खूबसूरत शहरों में से एक है। 

9. हेलसिंकी, फिनलैंड
यह शहर उर्जा को बचाने का काम 1950 से करता आया है। 1992 में फिनलैंड ने अपने शहरों को स्वस्थ और खूबसूरत बनाने के लिए बहुत कठोर नियम लागू किया। अब यह भी स्वच्छ शहरों की गिनती में आ चुका है। 

10. ओस्लो, नॉर्वे
इस शहर की सरकार ने ऐसे नियम लागू किए, जिसके जरिए यहां कम से कम गंदगी फैल सकें। यहां की खूबसूरती और सफाई हर किसी को आकर्षित करती है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static