Inter Religion शादी के बंधन में बंधी ये 10 बॉलीवुड जोड़ियां

punjabkesari.in Monday, Mar 20, 2017 - 05:55 PM (IST)

रिलेशनशिप : बॉलीवुड के ऐसे बहुत-से 'कपल' हैं जिन्होंने अपने धर्म के खिलाफ शादी की। कोई नाम के लिए और किसी ने प्यार की वजह से अपना धर्म बदला। यह सारी जोड़ियां अपनी शादीशुदा जिंदगी में काफी खुश हैं। आइए जानिए कुछ ऐसी ही जोड़ियों के बारे में 

1.शाहरुख खान और गौरी खान
मशहूर एक्टर शाहरूख खान की शादी गौरी से हुई। गौरी खान एक हरियाणवी परिवार से संबंध रखती हैं। इनकी शादी को काफी साल हो चुके है और अपनी जिंदगी में बहुत खुश हैं।

2. अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा खान
बॉलीवुड की कई फिल्मों में काम कर चुके अरबाज खान को कौन नहीं जानता। यह एक मुस्लिम परिवार से संबंध रखते हैं लेकिन इन्हें हिंदू धर्म की लड़की मलाइका अरोड़ा से प्यार हो गया। काफी साल एक साथ गुजारने के बाद अब इनका तलाक हो चुका है।

3. सैफ अली खान और करीना कपूर 
 सैफ अली खान मुस्लमान हैं लेकिन उन्होंने पहली शादी भी एक हिंदू लड़की से की और दूसरी बार भी वह कपूर खानदान की बेटी और फेमस एक्ट्रैस करीना कपूर के साथ शादी के अटूट बंधन में बंधे।

4. आमिर खान और किरण राव
बॉलीवुड स्टार अामिर खान ने भी मुस्लिम होते हुए हिंदू लड़की के साथ विवाह किया। उनकी पत्नी किरण राव फिल्म प्रोड्यूसर और डायरेक्टर हैं।

5. ऋतिक रोशन और सुज़ैन खान
ऋतिक रोशन हिंदू परिवार से हैं लेकिन इनकी शादी घरवालों की मर्जी से ही मुस्लिम लड़की सुजैन खान से हुई लेकिन कुछ कारणों की वजह से अब यह कपल अलग हो चुका है।

6. फराह खान और शिरीष कुंदर
फिल्म डायरेक्टर और कोरियोग्राफर फराह खान भी मुस्लमान हैं। इन्होंने भी अपना धर्म बदल कर हिंदू लड़के से शादी की। इनके पति का नाम शिरीष कुंदर है जो फिल्मों की कहानियां लिखते हैं।

7. फरहान अख्तर और अधुना भबानी अख्तर
सिंगर, लेखक और एक्टर फरहान अख्तर की शादी भी दूसरे धर्म की लड़की अधूना भबानी से हुई। फरहान एक मुस्लिम परिवार से हैं जबकि इनकी पत्नी हिंदू है।

8. अर्जुन रामपाल और मेहर जेसिया
बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल हिंदू है और इनकी पत्नी मेहर जेसिया पारसी हैं। इनकी लव मैरिज हुई और अर्जुन की पत्नी इनसे उम्र में 2 साल बढ़ी है। इनकी शादी को काफी साल हो चुके हैं।

9. जेनेलिया डिसूजा और रितेश देशमुख
कई बॉलीवुड फिल्मों में काम कर चुके रितेश देशमुख और जेनेलिया ने भी दूसरे धर्म में शादी की। रितेश हिंदू परिवार से हैं जबकि जेनेलिया ईसाई हैं। एक साथ फिल्मों में काम करते हुए दोनों में प्यार हुआ फिर शादी के अटूट बधंन में बंध गए।

10. अमृता अरोड़ा और शकील लड़क
मलाइका अरोड़ा की बहन अमृता अरोड़ा ने भी हिंदू होते हुए मुस्लिम लड़के से शादी की। इनके पति का नाम शकील लड़क है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static