हरे चने से करें सारी प्रॉब्लम को दूर

punjabkesari.in Thursday, Apr 13, 2017 - 03:24 PM (IST)

पंजाब केसरी(नानी मां के नुस्खे) चने खाना सेहत के लिए बहुत अच्छा होता है। काले या सफेद चने के अलावा हरे चने भी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। इनमें बहुत से जरूरी पोषक तत्व मौजूद होते हैं। कार्बोहाइड्रेट,प्रोटीन,नमी,फाइबर्स,कैल्शियम के अलावा और भी बहुत से जरूरी तत्व होते है जो शरीर के लिए फायदेमंद है।

 

1. इसमें विटामिन और मिनरल्स भरपूर मात्रा में होते हैं। इनको खाने से कमजोरी दूर हो जाती है और इससे शरीर को एनर्जी मिलती है। 

2.वजन कम करने के लिए हरा चना बहुत फायदेमंद है। इसे खाने से पेट ज्यादा देर तक भरा रहता है। भूख कम लगती है। 

3. हरे चने की एक कटोरी में फाइबर बहुत मात्रा में होता है। इसके सेवन से पाचन प्रक्रिया बेहतर रहती है। 

4. इनमें पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट बीमारियों से बचाते हैं और जल्दी बूढा होने से रोकते हैं। 

5. हरे चने के सेवन से करने से कोलेस्ट्राल कंट्रोल रहते हैं। इससे दिल की बीमारियों से भी राहत मिलती है।

6. हफ्ते में एक बार एक कटोरी हरे चने खाने ले ब्लड शूगर कंट्रोल रहती है। 

7.  विटामिन ई से भरपूर होने के कारण हरा चना आंखों की सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। आंखों और स्किन के लिए भी यह बहुत लाभदायक है।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

static